ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा…Jyoti Malhotra पर Rupali Ganguly ने किया रियेक्ट

Summary :

रूपाली गांगुली ने ज्योति मल्होत्रा पर जताई नाराज़गी

रूपाली गांगुली ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जो पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जो लोग देश के खिलाफ गुप्त रूप से काम कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।

टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रूपाली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की और कहा कि जो लोग देश के खिलाफ काम करते हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Rupali Ganguly

रूपाली गांगुली ने क्या कहा

रूपाली गांगुली ने अपने पोस्ट में लिखा, “ऐसे लोगों का पता नहीं चलता है कि पाकिस्तान के लिए उनका प्यार कब भारत के लिए नफरत में बदल जाता है। पहले ये अमन की आशा की बात करते हैं और फिर भारत से नफरत करने लगते हैं। पता नहीं ऐसे कितने लोग छिपे हुए हैं जो देश के खिलाफ गुप्त रूप से काम कर रहे हैं। एक भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।”

आतंकवाद का समूल नाश

यह पहली बार नहीं है जब रूपाली गांगुली ने राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी हो। इससे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी आलोचना की थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा था कि आतंकवाद का समूल नाश जरूरी है। इसके अलावा, उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान पर भी निशाना साधा था, जिन्होंने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को शर्मनाक बताया था।

Rupali Gangulyयूट्यूबर Jyoti Malhotra का Suspend हुआ Instagram Account, देशद्रोही का लगा आरोप

ज्योति मल्होत्रा पर केस दर्ज

बता दें कि हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जो ‘ट्रैवल विद ज्योति’ नामक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने और भारत की संवेदनशील जानकारियां साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हिसार पुलिस ने उनके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के साथ ही भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 के तहत केस दर्ज किया है।

Rupali Ganguly

पाकिस्तान से किया संपर्क

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, ज्योति मल्होत्रा 2023 में दो बार पाकिस्तान जा चुकी हैं। वहां उनकी मुलाकात राणा शाहबाज, अली एहवान और शाकिर नामक व्यक्तियों से हुई थी। अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने इन लोगों को अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में ‘जट रंधावा’ जैसे नामों से सेव किया था। एफआईआर में यह भी दावा किया गया है कि वह इन पाकिस्तानी एजेंट्स से व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर संपर्क में थीं। वहीं अब रूपाली गांगुली के इस ट्वीट के बाद यह मामला और भी चर्चा में आ गया है।

Yashika Jandwani