Alia Bhatt के साथ लेबर रूम में ऐसा था Ranbir Kapoor का एक्सपीरियंस, एक्टर ने साझा किया कुछ खास पल

Summary :

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले रणबीर कपूर इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दरअसल एक्टर की हाल ही में फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रिलीज हुई हैं। जिसको लेकर रणबीर खूब लाइमलाइट भी बटोर रहे हैं। रणबीर इन दिनों इंडस्ट्री में अपने शादीशुदा ज़िन्दगी को लेकर भी खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं।

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले रणबीर कपूर इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दरअसल एक्टर की हाल ही में फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रिलीज हुई हैं। जिसको लेकर रणबीर खूब लाइमलाइट भी बटोर रहे हैं। रणबीर इन दिनों इंडस्ट्री में अपने शादीशुदा ज़िन्दगी को लेकर भी खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। रणबीर अभी-अभी बाप बने हैं। ऐसे में एक्टर ने हाल ही में अपनी कजिन सिस्टर करीना कपूर के टॉक शो में अपने बाप बनने के कुछ खास सीक्रेट्स को भी रिवील किया हैं।
दरअसल रणबीर कपूर अपनी कजिन सिस्टर करीना कपूर के शो ‘व्हाट वुमेन वांट’ में पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने खुद को एक पिता के रूप में रेट किया।  रणबीर ने अपने लेबर रूम में एक्सपीरियंस के बारे में भी बात की और कहा वह ‘बहुत अच्छा’ था। साथ ही ये खुलासा भी किया कि राहा के जन्म के समय वह एक हफ्ते तक अस्पताल में रहे थे। उन्होंने इसे एक ‘मैजिकल’ पल बताया था जब आलिया ने अपनी बेटी को गले से लगा रखा था। 
Ranbir Kapoor says his, Kareena Kapoor's 'bad reputation' is due to Karan  Johar: 'I don't have any self-respect' | Entertainment News,The Indian  Express
खुद को एक पिता के रूप में रेटिंग देने के सवाल पर रणबीर ने कहा कि वह खुद को 7 की रेटिंग देना चाहेंगे। रातों की नींद हराम हो जाती है क्योंकि जब आपको अपने पहले बच्चे की एक्साइटमेंट होती है और वह बिस्तर में हमारे बीच सो रही होती है, तो आप उसकी थोड़ी सी हरकत से भी अलर्ट हो जाते हैं। वही ये पहली बार नहीं है जब रणबीर राहा के बारे में बात करते दिख रहे हैं। 
इससे पहले भी रणबीर कपूर ने अपने एक इवेंट में इस बात का खुलासा करते हुए दिखे थे की वो जब भी कभी घर से दूर जाते है तो वो राहा को काफी ज्यादा मिस करते हैं। 
इसके साथ ही रणबीर अपनी वाइफ आलिया भट्ट के बारे में कई इवेंट में बात करते हुए देखे जाते हैं। 

Desk Team