कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को 80 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।पार्टी ने कहा है कि वह राज्य के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारेगी। कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं।पहली सूची के अनुसार, उच्चतम न्यायालय के वकील बृजेश कलप्पा चिकपेट से चुनाव लड़ेंगे, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) के पूर्व अधिकारी के मथाई (शांति नगर), बी.टी. नागन्ना (राजाजीनगर), मोहन दसारी (सी वी रमन नगर), शांतला दामले (महालक्ष्मी लेआउट से) और पद्मनाभनगर से अजय गौड़ा चुनाव लड़ेंगे।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ‘आप’ की राज्य इकाई के प्रमुख पृथ्वी रेड्डी ने कहा, “(सूची में शामिल) ये उम्मीदवार समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारे उम्मीदवारों की सूची की औसत आयु केवल 46 वर्ष है। हमारे 50 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार 45 वर्ष से कम आयु के हैं।”रेड्डी के मुताबिक, सर्वे के बाद उम्मीदवारों का चयन किया गया है।उन्होंने कहा कि 69 उम्मीदवार नए चेहरे हैं। उन्होंने कहा कि सूची में युवा, महिलाएं, किसान और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोग शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



