कोरोना वायरस के कहर से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने खुद को आइसोलेशन में रखा हुआ है। अब घर के अंदर बंद होकर पहले सुहाना खान मेकअप सीख रही थी। तो अब हाल ही में खबर है कि सुहाना ऑनलाइन बेली डांस की ट्रेनिंग भी ले रही हैं।

जी हां दरअसल इससे जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है,जिसे खुद उनकी टीचर संजना मुथरेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्ट में सुहाना खान और उनकी डांस टीचर संजना वीडियो कॉलिंग पर बातचीत करते दिख रहे हैं।

संजना मुथरेजा ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है अपने आप को रोल्स के साथ चुनौतियां देते हुए। सुहाना खान के साथ बेली डांस की ऑनलाइन क्लासेस।
भले ही सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय नहीं हो,लेकिन उनकी कोई भी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाती है। उनकी फोटोज पर फैंस खूब टिप्पणीयां भी करते हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले गौरी खान ने बेटी सुहाना खान की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी,जिसमें उन्होंने बताया था कि सुहाना इन दिनों घर पर रहकर मेकअप ट्यूटोरियल लेती दिखीं। वैसे इन तस्वीरों में भी सुहाना बेहद प्यारी लग रही थी और सुहाना की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर छाई।
बताते चलें कि अब तक सुहाना खान ने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। बावजूद इसके सुहाना की काफी जबरदस्त फैन फॉलोंइग है। वहीं कुछ दिनों पहले ही सुहाना ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है,हालांकि इसमें कमेंट्स सेक्शन को बंद किया हुआ है। इसके अलावा बेटी सुहाना खान के बॉलीवुड में डेब्यू पर शाहरुख खान का कहना है कि उनके बच्चें पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।


Download Android App
Download iOS App



