देशभर में लॉकडाउन होने की वजह से सभी सेलिब्रिटिज अपने घरों के अंदर कैद हैं। इस बीच स्टार्स अपने फैंस का पूरा ख्याल रखते हुए उन्हें अपनी जरा सी भी कमी महसूस नहीं होने दे रहे हैं। तभी तो इन दिनों कोई अपने फैंस के लिए वर्कऑउट तो कोई घर में काम करते हुए तस्वीरे पोस्ट कर रहे हैं। अब ऐसे में बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी लॉकडाउन में अपने फैंस का दिल खूब लुभा रही है। इसका सबूत खुद उनकी हालिया में पोस्ट की गई ब्लैक आउटफिट में कुछ तस्वीरें हैं।

इन तस्वीरों में आप उर्वशी का बेहद खूबसूरत अंदाज देख सकते हैं। यह तस्वीरें इसी साल फरवरी महीने की हैं,लेकिन उर्वशी ने इन तस्वीरों को अपने फैंस के साथ एक बार फिर से साझा किया है।

इसके अलावा उर्वशी ने अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री इन तस्वीरों में बेड पर पोज दे रही हैं। वैसे उर्वशी के एक्सप्रेशन बेहद हॉट हैं। इतना ही नहीं उर्वशी को इस फोटो पर खूब लाइक्स भी मिल रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा बेस्ट कैप्शन विन्स।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस उर्वशी ने इससे पहले रेड टॉप में ये बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इसमें उर्वशी क्रॉप टॉप और स्कर्ट में दिख रही हैं,जिसको फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे थे।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उर्वशी ने अंतिम फिल्म पागलपंती में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर,जॉन अब्राहम,इलियाना डी क्रूज,पुल्कित सम्राट और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में दिखें।

हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके अलावा कुछ दिनों पहले सॉन्ग एक डायमंड दा हार लेदे यार में नजर आई थीं। दर्शकों ने इस गाने को खूब पंसद किया और प्यार दिया।


Download Android App
Download iOS App



