बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया हो पर उनकी लोकप्रियता किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर सुहाना की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है।

सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आये दिन उनकी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल होते है। सुहाना अपनी सभी अपडेट्स सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती है।

इन दिनों सुहाना की एक नई सिजलिंग फोटो इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं जो उनके मालदीव वेकेशन के दौरान की है। ये तस्वीरें सुहाना के एक फैन क्लब द्वारा शेयर की गयी है।

इन तस्वीरों में सुहाना बोट में बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सुहाना डेनिम शॉर्ट्स के साथ ब्लू ट्यूब टॉप और व्हाइट एंड ब्लू चेक शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही है।

मिनिमल मेकअप और हवा में उड़ती जुल्फें के साथ सुहाना का स्टाइल किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है। सुहाना के ये फोटोज फैन को बेहद पसंद आ रहे है और इन पर खूब लाइक्स आ रहे है।

आपको बता दें सुहाना खान अपनी ग्रेजुएशन के बाद पूरे परिवार संग मालदीव में छुट्टियां बिताकर लौटी है और वेकेशन के दौरान भी उनकी माँ गौरी खान के कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किये थे।

गौरी खान ने मालदीव वेकेशन की फोटोज में तीनों बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम का फोटो शेयर किया था जिसमे तीनों एक ही फ्रेम में नजर आ रहे थे। इस फोटो को शेयर करते हुए गौरी खान ने कैप्शन दिया था, ‘My Three Little…..❤️’


Download Android App
Download iOS App



