तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म डियर कॉमरेड की सफलता का जश्न मना रहे है और लगातार मिलती कामयाबी से इस स्टार की लोकप्रियता में भी जबरदस्त इज़ाफ़ा हुआ है।
.jpg)
सोशल मीडिया पर भी विजय देवरकोंडा को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए है। अभिनेता ने हाल ही में अपनी फिल्म डियर कॉमरेड के प्रचार के लिए चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद और विशाखापत्तनम का दौरा किया।
.jpg)
एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान, एक क्रेजी फैन विजय के पैरों पर कूद गयी और वहीं एक फीमेल फैन अपने पसंदीदा स्टार को देखकर जोर जोर से उनका नाम पुकारने लगी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।
.jpg)
वीडियो में देवरकोंडा के एक भावुक फैन को गले लगाते हुए दिख रहे है और उनकी फैन विजय के इस प्यार से आंसुओं में में टूट जाती है। उस फैन के लिए ये उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा था।
.jpg)
विजय अपनी फैन को सांत्वना देने की कोशिश करते है और जब वो रोने लगती है तो विजय देवरकोंडा अपनी इस फैन को गले लगते हुए चुप कराने की कोशिश करते है। फैंस के प्रति स्टार का ये व्यवहार सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
डियर कॉमरेड की बात करें तो फिल्म के हिट होने से पहले ही इसके रीमेक राइट्स करण जौहर ने खरीद लिए थे। फिल्म निर्माता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक औपचारिक घोषणा करके रीमेक की पुष्टि की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर ने फिल्म के राइट्स के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि दी है, जो दक्षिण भारतीय फिल्म के राइट्स के लिए दी गई सबसे बड़ी रकम है।
.jpg)
विजय देवरकोंडा को अर्जुन रेड्डी के रूप में डॉ अर्जुन रेड्डी देशमुख के रूप में भी देखा गया था। फिल्म एक मेडिकल छात्र, एक शानदार सर्जन, अर्जुन की जीवन यात्रा के बारे में है, जो अपने ब्रेक-अप के बाद एक शराबी में बदल जाता है। शाहिद कपूर स्टारर कबीर सिंह अर्जुन रेड्डी की रीमेक है।


Download Android App
Download iOS App



