सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने बेशक अब तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पैर नहीं रखें हो, बावजूद इसके सोशल मीडिया पर उनकी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान इंटरनेट पर जमकर एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी नई-नई तस्वीरें पोस्ट करती हैं, जिसको फैंस का बहुत प्यार भी मिलता है। हाल ही में सुहाना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की हैं। जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

शेयर की वैकेशन की तस्वीर…
दरअसल सुहाना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वैकेशन के आखिरी दिन की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही इस तस्वीर के जरिए सुहाना ने फैंस को बताया कि उनकी छुट्टियों के कुछ दिन ही बचे हुए हैं। एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अंतिम दिन’ साथ ही फोटो के साथ दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया।

वैसे कुछ भी कहो अपनी लेटेस्ट तस्वीर में सुहाना खान कयामत ढा रही हैं। सफेद रंग के फूल बाजू के टॉप के साथ स्पेगेटी पहनी हुई नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स कैरी किए। उन्होंने अपने बालों में बन बनाया और अपने बाए हाथ में एक छोटा सा पर्स कैरी किया।

वैसे सुहाना खान द्वारा शेयर की गयी इन तस्वीरों में कैजुअल लुक में बहुत प्यारी लग रही हैं। खैर, ये कोई पहली बार नहीं जब सुहाना ने अपनी खूबसूरत तस्वीर से फैंस के होश उड़ाए हों वो अक्सर अपने सोशल मीडिया फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

बता दें, सुहाना अपने वेकेशन पर मस्ती करते हुए अपनी कई फोटोज शेयर कर चुकी हैं। दरअसल सुहाना काफी हफ्तों से छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। हाल ही में सुहाना ने लाल बॉडीकॉन ड्रेस में भी अपनी बेहद हॉट तस्वीर शेयर की थी, जिसे देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वक्त हर पल को एंजॉय कर रही हैं।

विदेश में पढ़ाई कर रहीं हैं…
बता दें, इन दिनों सुहाना खान अमेरिका में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। शाहरुख खान का कहना हैं पढ़ाई खत्म करने के बाद सुहाना एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



