मृणाल ठाकुर को इस वजह से आने लगे थे सुसाइडल थॉट्स, ट्रेन से कूदकर जान देने का होता था मन

Summary :

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अक्सर अपने स्ट्रगल्स को लेकर बाते करती नज़र आती है। मृणाल ने अपने माता-पिता को बड़ी मुश्किल से समझाया कि वह बैचलर ऑफ मास मीडिया की पढ़ाई करना चाहती हैं। जब उन्हें लगा कि यह सही नहीं है, तब उन्हें आत्महत्या के विचार आने लगे।

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अक्सर अपने स्ट्रगल्स को लेकर बाते करती नज़र आती है। उन्होंने इस लम्बे रास्ते में काफी मुश्किले देखी है और संघर्ष भी किया है और उन्हें खुदपर शंका करने की भी समस्या थी। इतना ही नहीं उन्हें आत्महत्या करने के ख्याल भी आते थे। मृणाल ठाकुर ने यह सारी बातें एक इंटरव्यू में कही है। 
मृणाल ठाकुर ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता को बड़ी मुश्किल से समझाया कि वह बैचलर ऑफ मास मीडिया की पढ़ाई करना चाहती हैं। जब उन्हें लगा कि यह सही नहीं है, तब उन्हें आत्महत्या के विचार आने लगे और यह और खराब हो गया, जब वह हॉस्टल में अकेली रहती थी। एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने कहा कि उनके माता पिता चाहते थे कि वह डेंटिस्ट बने लेकिन वह क्राइम जर्नलिज्म करना चाहती थी ताकि वह टीवी पर आए और उन्होंने अपने माता-पिता को बड़ी मुश्किल से इसके लिए मनाया। 
मृणाल ठाकुर ने कहा, ‘मुझपर तब कई जिम्मेदारियां भी थीं। मैं सोचती थी अगर मैं अच्छे से नहीं करूंगी तो मैं कहीं नहीं पहुंच पाऊंगी। मुझे लगता था मेरी शादी 23 साल की उम्र में हो जाएगी और बच्चे हो जाएंगे। मैं वह नहीं चाहती थी, मैं कुछ अलग करना चाहती थी। तब मैं ऑडिशन देती थी, ऐसे कई पल थे जब मुझे लगा कि मैं किसी लायक नहीं हूं।’ 
मृणाल ठाकुर ने यह भी कहा कि 15 से 20 साल की उम्र काफी मुश्किल होती है क्योंकि लोग कुछ करने का प्रयास करते हैं जो लोग नहीं कर पाते उनमें आत्मविश्वास की कमी होती है और आत्महत्या के विचार आते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत ज्यादा ट्रेन से ट्रेवल करती थी, मैं दरवाजे पर खड़ी रहती थी। कई बार मुझे लगता था कि मैं कूदकर जान दे दूं।’

Desk Team