फेमस टीवी ऐक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती अब तक कई बड़े शोज का हिस्सा रह चुकी है लेकिन उनको असली पहचान मिली कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से’। जिसके बाद वो ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी नज़र आई। इन्ही शो से अब लोग सुमोना चक्रवर्ती को पहचानते है और इन्हे शो की वजह से रातो रात उनकी पॉपुलैरिटी और फैन फोल्लोविंग तेज़ी से बढ़ गयी। हालांकि सुमोना पिछले काफी समय से टीवी से गायब हैं। लेकिन अब सुमोना ने अपने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और साथ ही अपनी ज़िन्दगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।

सुमोना चक्रवर्ती ने बताया है कि वो साल 2011 से ही एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। जिसके कारण उन्हें काफी दर्द भी सहना पड़ता है। वो इस बीमारी की चौथी स्टेज पर हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी कि लॉकडाउन काफी मुश्किलों भरा है। वह इमोशनली इससे डील नहीं कर पा रही हैं। इसके साथ ही पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह बेरोजगार हैं। उनके पास काम नहीं है, फिर भी वह परिवार और खुद का पालन कर रही हैं। सुमोना का यह भी कहना है कि हम खुशनसीब हैं कि वो अच्छे से रह रहे हैं, लेकिन कई बार ऐसे मैं अजीब महसूस करती हूं।
एक्ट्रेस ने लिखा- ‘मैंने आज जमाने बाद घर पर वर्कआउट किया। कुछ दिन मैं गिल्टी महसूस करती हूं, क्योंकि कई बार उदासी हमारे लिए अच्छी होती है। मैं शायद बेरोजगार हो सकती हूं, लेकिन खुद का और परिवार का पालन करने में सक्षम हूं। मेरे लिए यह प्रिविलेज है। हां, मैं कभी गिल्टी भी महसूस करती हूं, खासकर तब जब मैं लो महसूस कर रही होती हूं अपने पीएमएस के दौरान। मूड स्विइन्ग्स इमोशनली मेरे अंदर काफी तहलका मचा रहे होते हैं।’

सुमोना आगे लिखती हैं कि ‘मैंने आजतक कुछ चीजें शेयर नहीं की हैं। मैं साल 2011 से एंडोमेट्रियोसिस की समस्या से जूझ रही हूं। अब कई सालों से मैं इसके स्टेज- 4 पर हूं। अच्छा खान-पान, एक्सरसाइज और स्ट्रेस फ्री लाइफ ही इसके लिए सही चीजें हैं। मैंने आज वर्कआउट किया है। अच्छा महसूस कर रही हूं। सोचा मैं उन लोगों के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करूं जो इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं। उन्हें अहसास हो कि कई बार ग्लिटर्स हमेशा हम लोगों के लिए गोल्ड नहीं होता।’

सुमोना ने लिखा कि ‘हम सभी किसी न किसी चीज से जूझ रहे होते हैं। स्ट्रगल कर रहे होते हैं। हम सभी किसी न किसी जंग का हिस्सा होते हैं। हम लोग, अपने लोगों को खो देने, दर्द, सदमे में रहना, स्ट्रेस और नफरत से घिरे होते हैं। हमें भी आप सभी के प्यार, इज्जत और दुलार की जरूरत होती है, तभी हम इन मुश्किल घड़ी से बाहर निकल पाते हैं।’

बता दें कि कुछ समय पहले सुमोना चक्रवर्ती ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि टीवी के एक्टर्स को कम समझा जाता है। सुमोना ने कहा था कि उन्हें कई फिल्मों से सिर्फ इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि वह टेलीविजन में काम करती हैं।


Download Android App
Download iOS App



