कपिल और सुनील के बीच पिछले दिनों फालइट में हुए झगड़े की तना तनी खत्म होने का नाम ही ले रही थी। और दोनों की लड़ाई काफी दिनों से सुर्खिंयो में बनी हुई है। वहीं कपिल के शो में से सुनील ग्रोवर के जाने के बाद अभी भी सुनील को शो में वापसी लाने का इंतजार हो रहा है।
जब से सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा का शो छोड़ा है, तब से हर कोई यह सोच रहा है कि सुनील अपनी अगली पारी की शुरुआत कहां से शुरु करेंगे ? और लगातार खबर यही आ रही थी की सुनील ग्रोवर एक बार फिर से कपिल के शो पर नजर आ सकते हैं। इस दौरान एक नई खबर आई है कि सुनील और अक्षय कुमार एक साथ टीवी पर नजर आ सकते हैं।
खबरों की माने तो अक्षय कुमार बहुत ही जल्दी टीवी पर एक नया लॉफ्टर शो लेकर आ रहे हैं। ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शो में होस्टिंग करते नजर आएंगे सुनील ग्रोवर। हांलाकि सुनील ग्रोवर ने इस खबर पर अपनी तरफ से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है।
देखना होगा कि इस खबर पर कब तक आधिकारिक मुहर लग पाती है खबरों की मानें तो अक्षय इस शो के लिए शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं।
यदि यह बात ठीक साबित होती है तो सुनील के फैंस के लिए इससे अच्छी कोई और बात हो ही नहीं सकती है। क्योंकि सुनील ग्रोवर के लाखों फैं स उन्हें टीवी पर मिस करते हैं। और उनको टीवी पर देखने का इंतजार करते है। ऐसे में अब देखना यह दिल चसप होगा की सुनील ग्रोवर और अक्षय का कॉम्बिनेशन टीवी पर कितना धामाल मचाता है।


Download Android App
Download iOS App








