7 जन्म क्या अब एक और जन्म भी Govinda के साथ नहीं बिताना चाहती Sunita Ahuja, कहा “पति नहीं…”

Summary :

Sunita Ahuja On Govinda: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ कहे जाने वाले एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर बेबाक स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर खुलकर बात करती नज़र आती हैं। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनीता ने अपनी शादी और गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। सुनीता नहीं क्या कहा? दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने कहा कि हर इंसान अपनी जवानी में गलतियां करता है। उन्होंने साफ कहा “अपने आप को संभाल के रखना चाहिए। जवानी में इंसान गलती करता…

Sunita Ahuja On Govinda: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ कहे जाने वाले एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर बेबाक स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर खुलकर बात करती नज़र आती हैं। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनीता ने अपनी शादी और गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।

सुनीता नहीं क्या कहा?

sunita govinda
Sunita Govinda (Credit: Social Media)

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने कहा कि हर इंसान अपनी जवानी में गलतियां करता है। उन्होंने साफ कहा “अपने आप को संभाल के रखना चाहिए। जवानी में इंसान गलती करता है, मैंने भी की हैं और गोविंदा ने भी। लेकिन जब उम्र बढ़ जाती है और फिर भी वही गलतियां दोहराई जाती है, तो वो हरकते शोभा नहीं देतीं। आखिर ऐसा क्यों करना, जब आपका इतना सुंदर परिवार है, बीवी है, बच्चे हैं, तो क्या जरूरत है।”

Sunita Ahuja Relation: दोस्ती और बच्चों के साथ रिश्ता

Sunita Ahuja On Govinda
Sunita Ahuja Relation (Credit: Social Media)

सुनीता ने आगे बताया कि उनका उनके बच्चों के साथ बहुत गहरा रिश्ता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी टीना आहूजा और बेटे यशवर्धन आहूजा से बेहद प्यार करती हैं। सुनीता बोलीं “आज मैं जिंदा हूं तो सिर्फ अपने बच्चों की वजह से। मुझे लगता है कि मेरे बच्चे सिर्फ मुझे प्यार करें। जब टीना छोटी थी, मैं उसे चिढ़ाती थी कि पापा से प्यार करती हो या मुझसे? और जब वो पापा कहती थी, तो मुझे थोड़ा बुरा लगता था। लेकिन अब वो मुझे बहुत प्यार करती है और हमेशा मेरा साथ देती है।”

Sunita Ahuja Family
Sunita Ahuja Family (Credit: Social Media)

सुनीता ने आगे कहा कि उनकी जिंदगी में दोस्त नहीं हैं, बल्कि उनके बच्चे ही उनके सच्चे साथी हैं। उन्होंने कहा “मैं और मेरा बेटा बहुत क्लोज हैं। यश और टीना मुझे डिनर पर ले जाते है। मुझे दोस्ती पर भरोसा नहीं है। मेरे लिए मेरे बच्चे ही मेरी दुनिया हैं।”

Govinda Sunita: गोविंदा के बारे में क्या कहा?

govinda sunita
Govinda Sunita (Credit: Social Media)

अपने पति गोविंदा को लेकर सुनीता ने कहा कि किसी स्टार की पत्नी होना आसान नहीं होता। उन्होंने बताया “देखो, वो हीरो हैं। हीरोइनों के साथ ज्यादा समय बिताना उनका प्रोफेशन है। किसी स्टार की पत्नी बनने के लिए आपको बहुत मजबूत होना पड़ता है। आपको दिल पत्थर का बनाना पड़ता है। मुझे ये समझने में 38 साल लग गए, क्योंकि मुझे ये बात जवानी में समझ नहीं आई थी।”

sunita govinda relation
Sunita Ahuja Relation (Credit: Social Media)

सुनीता के इस बयान ने साफ कर दिया कि उन्होंने जीवन के उतार-चढ़ाव को मजबूती से संभाला है। उन्होंने कहा कि जब गोविंदा के साथ उनकी शादी हुई थी, तब वह बहुत युवा थीं और कई चीजें समझ नहीं आती थीं। लेकिन अब वक्त के साथ उन्होंने सबकुछ स्वीकार कर लिया है।

Sunita Ahuja On Govinda: “अगले जन्म में गोविंदा को…”

Sunita Ahuja On Govinda
Sunita Ahuja On Govinda (Credit: Social Media)

जब इंटरव्यू में सुनीता से पूछा गया कि क्या वह अगले जन्म में भी गोविंदा को अपना पति बनाना चाहेंगी, तो उनके जवाब सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा “नहीं, अगले जन्म में मुझे गोविंदा पति के रूप में नहीं चाहिए। मैंने तो पहले ही कह दिया था। वो बहुत अच्छे बेटे हैं, बहुत अच्छे भाई हैं, लेकिन पति अच्छे नहीं है। उन्होंने कहा “अगले जन्म तू मेरा बेटा बनकर पैदा होना, पति तो तू नहीं चाहिए। साथ जन्म तो भूल जाओ, ये जन्म ही काफी है।”

तीस साल पुराना रिश्ता

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Paras S Chhabra (@paraschhabra)

बता दें, गोविंदा और सुनीता की शादी को अब तीन साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। दोनों ने साल 1987 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। वहीं उस वक्त गोविंदा अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे और सुनीता लाइमलाइट से दूर थी। आज भी यह जोड़ी इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक मानी जाती है, जो हर मुश्किल के बावजूद साथ खड़ी रही है। सुनीता के स्टेटमेंट के बाद एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है कि इंडस्ट्री में जो जैसा दिखता है वो सहीं हो इस बार की कोई गारंटी नहीं है।

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan King movie : Shah Rukh Khan की ‘King’ ने रिलीज़ से पहले ही बना दिया रिकॉर्ड

Yashika Jandwani