Romario Shepherd की तबाड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद कुछ ऐसा रहा 3rd T20I का हाल

Summary :

Kyle Jamieson Bowling: रविवार को खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में NZ ने West Indies को 9 रनों से हराकर Series में 2-1 की बढ़त बना ली। मैच का नतीजा एक बार फिर आखिरी ओवर में तय हुआ, जहां कीवी तेज गेंदबाज़ Kyle Jamieson ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई। NZ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 177 रन पर 9 विकेट खोए, जिसके जवाब में West Indies की टीम 168 रन पर सिमट गई। आखिरी गेंद पर Romario Shepherd, जो अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 49 रन की पारी खेल रहे थे, गहरी फील्ड में कैच आउट हो…

Kyle Jamieson Bowling: रविवार को खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में NZ ने West Indies को 9 रनों से हराकर Series में 2-1 की बढ़त बना ली। मैच का नतीजा एक बार फिर आखिरी ओवर में तय हुआ, जहां कीवी तेज गेंदबाज़ Kyle Jamieson ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई। NZ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 177 रन पर 9 विकेट खोए, जिसके जवाब में West Indies की टीम 168 रन पर सिमट गई। आखिरी गेंद पर Romario Shepherd, जो अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 49 रन की पारी खेल रहे थे, गहरी फील्ड में कैच आउट हो गए और न्यूजीलैंड ने रोमांचक जीत हासिल की।

यह मुकाबला भी पिछले दो मैचों की तरह ही रहा, जिसमें Chase करने वाली टीम लक्ष्य के बेहद करीब आकर हार गई।

Kyle Jamieson Bowling: West Indies की वापसी और Romario Shepherd की Fight

Romario Shepherd
Romario Shepherd

West Indies की टीम की शुरुआत कमजोर रही और 13वें ओवर तक उन्होंने 88 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद Shepherd ने शामार स्प्रिंगर के साथ मिलकर शानदार वापसी की। दोनों ने मिलकर सिर्फ 6.3 ओवर में 78 रन की Partnership कर मैच को रोमांचक बना दिया। स्प्रिंगर ने 39 रन बनाए लेकिन आखिरी ओवर से पहले ही Jacob Duffy ने उन्हें अपनी गेंद पर शानदार कैच पकड़कर आउट कर दिया।

अब West indies को आखिरी ओवर में 12 रन की जरूरत थी। Kyle Jamieson ने शुरुआत में ही दबाव बना दिया और पहले चार गेंदों में सिर्फ दो रन दिए। पांचवीं गेंद पर उन्होंने शेफर्ड को आउट कर मैच का अंत कर दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मैदान पर खुशी से झूम उठे।

 

Kyle Jamieson
Kyle Jamieson

इससे पहले भी दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की जीत के हीरो बने थे, जब उन्होंने आखिरी ओवर में सिर्फ 12 रन दिए और टीम को 3 रन से जीत दिलाई थी।

Kyle Jamieson Bowling: कॉनवे की पारी और गेंदबाज़ों का योगदान

Kyle Jamieson Bowling
Kyle Jamieson Bowling

न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत अच्छी रही। डेवोन कॉनवे ने आक्रामक अंदाज़ में 34 गेंदों पर 56 रन बनाए, लेकिन उनके रन आउट होने के बाद टीम की गति थोड़ी धीमी पड़ गई। डैरिल मिशेल ने बीच के ओवरों में जिम्मेदारी संभाली और 41 रन की उपयोगी पारी खेली।

वेस्टइंडीज की ओर से एलेक एथनाजे (31) और अकीम ऑगस्टे (24) ने अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन इसके बाद उनकी टीम 35 रन पर 6 विकेट गंवाकर पिछड़ गई। न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया — जैकब डफी ने 3 विकेट लिए और ईश सोढ़ी ने भी 3 विकेट झटके।

Ish Sodhi अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अब कुल 156 विकेट हो गए हैं, जो अफगानिस्तान के राशिद खान (182) और टिम साउदी (164) से पीछे हैं।

मैच के बाद Ish Sodhi ने कहा, “दिल की धड़कनें तेज थीं, लेकिन हमारे डेथ बॉलर शानदार काम कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के निचले क्रम में काफी पावर है और इस सीरीज़ के सभी मैच शानदार रहे हैं।”

Also Read: बांग्लादेश में महिला खिलाड़ियों का होता है शारीरिक शोषण, पूर्व कप्तान ने किया सनसनीखेज खुलासा

Anjali Maikhuri