बीते साल सनी देओल और अभिनेत्री डिंपल कपाडि़या की तस्वीर सोशल मीडिया में देखने को मिली थी, जिस पर तरह-तरह की बातें हो रही थीं। लेकिन अब जाकर उन तस्वीरों का राज पता चला है। दरअसल, सनी देओल और डिंपल कपाडि़या के बीच हुई वह मुलाकात एक फिल्म को लेकर थी। पता चला है कि सनी देओल डिंपल कपाडि़या की दिवंगत बहन सिंपल कपाडि़या के बेटे करण कपाडि़या की फिल्म में काम करने वाले हैं।
जो करण की डेब्यू फिल्म है। सनी देओल का उनके परिवार को पूरा सर्पोट है, हालांकि अभी तक फिल्म का शीर्षक फाइनल नहीं हुआ है लेकिन खबरें हैं कि फिल्म का निर्देशन बहजाद खम्बाटा कर रहे हैं। पूरी फिल्म की शूटिंग मुंबई में होगी और अप्रैल अंत तक इसकी शूटिंग को खत्मकर लिया जाएगा।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



