सोहना: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के युवा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का जन्मदिन उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूरे हरियाणा और आसपास के राज्यों से आए लोगों की भीड़ के बीच सबसे आकर्षक केक रहा गुड़गांव जिले के सोहना से आए कार्यकर्ताओं का वृंदावन से गाय के दूध से बना सांसद के वजन के बराबर का केक लेकर आए जितेन्द्र कुमार भारद्वाज जिसे खुद दीपेन्द्र हुड्डा ने अपने पिता हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पूर्व अध्यक्ष फूलचंद मुलाना एवं राव धर्मपाल का आशीर्वाद लेकर केक काटकर कार्यकर्ताओं में बांटा गया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के अलावा सोहना से केक लेकर पहुंचे अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, पूर्व मंत्री राव धर्मपाल, जितेन्द्र कुमार भारद्वाज, डा. कुलदीप वत्स और बड़ी संख्या में नेतागण मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव धर्मपाल ने दीपेन्द्र हुड्डा को जन्मदिन की शुुुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी छोटी उम्र में सांसद बनकर कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता प्राप्त कर उन्होंने न केवल अपने इलाके मतदाताओं बल्कि अपने पिता और परिवारजनों का सम्मान बढ़ाया है। गुड़गांव जिले से जितेन्द्र कुमार भारद्वाज के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं आैर नेताओं में हरीओम सिंह छोंकर, बीर सिंह नम्बदार, जयदीप धनखड, कुंवर संदीप सिंह, लखन सिंगला, सुशील टूलर इत्यादि मौजूद थे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



