सनी ने किया फैंस को चैलेंज

Summary :

NULL

हाल ही में सनी लियोन की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ रिलीज हुई थी। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल तो नहीं दिखा सकी जिसके चलते उनको लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी। इससे पहले की उनकी साख उनके फैंस में कम हो सनी लियोन ने एक नया सगूफा छोड़ दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

उस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैंस को चैलेंज किया है कि कैसे आप वीडियो के जरिए अपने प्यार को जाहिर कर सकते हैं। इसके लिए आपको हाइपस्टार एप के जरिए एक वीडियो बनाना होगा और इस वीडियो को ट्विटर पर सनी लियोन चैलेंज के साथ अपलोड करना होगा। इसके बाद सनी लियोन विजेताओं को चुनेंगी और फिर चुने हुए विजेता को वीडियो कॉल करेंगी। इतना ही नहीं, उन्हें स्मार्टफोन भी गिफ्ट करेंगी। सनी लियोन का यह चैलेंज खूब वायरल हो रहा है।

 24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team