सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान को लोग कितना ज्यादा पसंद करते हैं ये बात किसी से भी छुपी नहीं है। तैमूर की कई सारी फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। तैमूर की सिर्फ एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इतना ही नहीं तैमूर जहां भी जाते हैं उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आजकल तैमूर की तरह ही दिखने वाला सनी लियोन के बेटे अशर की तस्वीरें भी खूब पसंद की जा रही है और सोशल मीडिया यूजर अशर को तैमूर का हमशक्ल बता रहे हैं।

इन दिनों सनी लियोनी के बेटे की चर्चा जोरों-शोरों पर
जब कभी भी सनी लियोनी अपने बच्चों के साथ घर से बाहर जाती है तो उनकी फोटोज लेने के लिए फोटोग्राफर्स की लंबी कतारें लग जाती है। जी हां ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये नजारा बीतें दिनों का है जब सनी लियोनी अपने बच्चों नोआह और अशर के साथ बाहर नजर आई।

सनी के बेटे की फोटोज होने लगी वायरल
इन दिनों सनी लियोनी की अपने बच्चों के साथ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इसके बाद से ही कई सारे यूजर्स ने सनी के बेटे की तुलना करीना के बेटे तैमूर से करने लगे हैं वहीं कई सारे लोग तो अशर को तैमूर ही समझ रहे हैं।

हाल ही में सनी लियोनी से एक इंटरव्यू के दौरान ये सवाल पूछा गया कि सोशल मीडिया पर तैमूर और अशर की तुलना हो रही है तो आप इस पर क्या कहना चाहेंगी। सनी लियोनी ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि अशर का गोलू सा चेहरा है और तैमूर का चेहरा भी कुछ ऐसा ही है। सोशल मीडिया को जो कुछ भी करना है वो करता है। तैमूर बेहद क्टूट बच्चा है और अशर भी प्यारा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी इन दिनों एमटीवी के शो ‘स्प्लिट्सविला’ के 11वें सीजन में व्यस्त हैं। अगले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ में उनका आयटम नंबर भी दिखने वाला है।

इसके बाद सनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोकाकोला’ में दिखाई देंगी । इस फिल्म में अभिनेत्री उत्तर प्रदेश के देसी लहज में बोलती हुई नजर आने वाली हैं। सनी के इस बेहद अलग से अंदाज के लिए उनके फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



