ड्रग्स का एंगल अब सुशांत सिंह राजपूत की खुदखुशी मामले में सामने आया है जिसके बाद पूरे केस ने नया मोड़ आ गया है। दरअसल ड्रग्स का खुलासा हाल ही में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट से हुआ है। इन व्हाट्सएप चैट्स में यह पता चला है कि ड्रग्स की ग्रिफ्ट में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आ गए थे और इसे छोड़ने का वादा भी वह रिया से करते दिख रहे थे।

सुशांत मामले में ड्रग्स का एंगल आते ही नारकोटिक्स विभाग भी अब इसका हिस्सा बन गया है। बता दें कि इन मेसेजों को रिया चक्रवर्ती ने डिलीट कर दिया था। हालांकि इन सभी डिलीट किये हुए मेसेज को जांच टीम ने रिट्रीव किया है। सुशांत को ड्रग्स की लत लग गयी थी इन्हीं मेसेज से पता लगा है। खबरों के अनुसार, 19 जनवरी 2020 को सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और रिया के बीच में इसी बात को लेकर व्हाट्सएप पर बात हुई थी।

शेयर किये चैट में लिखा है कि, आज सुबह वो रो रहा था और सिद्धू से कहा वह वापस घर चला जाए। वो मदद मांग रहा है और इलाज चाह रहा है। देखो, अगर उसने किया तो चलो डॉक्टर्स से सही दवाइयां दिलवाएं। वो तुम सबको चाहता है। तुम सब उसका इतना ख्याल रख रही हो और वक्त पर सभी दवाइयां दे रही हो फिर भी वो ठीक नहीं हो रहा है। उसे पूरी तरह से वीड बंद करना होगा। उसने कहा कि कल से छोड़ दिया। वो सोने के लिए गया है। मैं दिन भर के लिए निकल रही हूं। सुबह 11 बजे साहिल आरोग्य निधि जा रहा है ना?

अन्य दो चैट में रिया ने कहा
रिया और जया साहा के बीच एक दूसरी चैट में इसी को लेकर बात हुई। 25 नवंबर 2019 को यह चैट हुई थी और इसमें रिया से जया ने कहा कि, चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो। असर देखने के लिए 30 से 40 मिनट रुको।

वहीं अन्य चैट सैमुएल मिरांडा और रिया के बीच हुई जिसमें लिखा था कि, हाय रिया, स्टफ खत्म हो चुके हैं। 17 अप्रैल 2020 की यह चैट है। उसके बाद रिया से उसने पूछा कि, क्या हम ये शौविक (रिया के भाई) के दोस्त से ले सकते हैं?, लेकिन उसके पास सिर्फ हैश (hash) और (bud) है। बता दें कि कम स्ट्रॉन्ग ड्रग में हैश और बड आते हैं।
इस पर यह सफाई दी रिया के वकील ने

रिया के वकील ने इस ड्रग के एंगल पर सफाई देते हुए बताया कि, रिया ने कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया है और वह किसी भी परीक्षण के लिए तैयार हैं। वह ब्लड टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हैं।


Download Android App
Download iOS App



