दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को पिछले तीन महीने से न्याय दिलाने की मांग फैन्स और घरवाले कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत की भांजी मल्लिका बहुत सक्रिय रहती है। कई बार अपने गुलशन मामा को याद करते हुए मल्लिका ने तस्वीरें और वीडियोज साझा की हैं।

इतना ही नहीं मल्लिका सोशल मीडिया पर सुशांत के पेट डॉग फज की वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। इसी बीच सुशांत के साथ मल्लिका ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की और अपनी इंस्टास्टोरी पर फज का वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है।
पोस्ट किया है फज का वीडियो भी
सुशांत और उनकी बहन श्वेता सिंह के साथ मल्लिका ने अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। मल्लिका ने इस तस्वीर के साथ हैशटैग #WeStandUnite4SSR भी लिखा है। वहीं सुशांत के डॉग फज का वीडियो भी मल्लिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।


Soo happy to see our boy FUDGE doing well ❤❤
Source- @_mallika_singh pic.twitter.com/VNbnkYlZXv— SoN!💫🦋 (@fanatic_devil16) September 15, 2020
मल्लिका ने पोस्ट किया था रिया के इंटरव्यू के बाद
सुशांत से जुड़ी पोस्ट मल्लिका सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें मल्लिका ने उनके साथ शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ मल्लिका ने लिखा था, आई लव यू सो मच गुलशन मामा,मैं आपको बहुत याद करूंगी।
हालांकि जब रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू दिया था तो उनके समर्थन में कई सितारे आए थे। उसके बाद मल्लिका ने पोस्ट में लिखा था,मैं हैरान हूं कि अब कुछ लोगों को परिवार का दर्द और साथ काम करने वाले के साथ खड़े होने का मतलब अचानक समझ आ गया है।


Download Android App
Download iOS App



