Sushant Singh Rajput की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता सिंह, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘लेजेंड’

Summary :

श्वेता का इमोशनल पोस्ट, Sushant की बर्थ एनिवर्सरी पर लिखा ‘लेजेंड’

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मंगलवार को बर्थ एनिवर्सरी है. ‘सपने देखने वाले लीजेंड’ को उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक खास वीडियो के साथ जन्मदिन की शुभकामना दी. श्वेता ने भाई के जन्मदिन को “सुशांत डे” भी बताया. वहीं ढेर सारे फैंस और चाहने वाले भी हैं जो दिवगंत एक्टर को याद कर रहे हैं.

इमोशनल हुईं श्वेता

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज साझा करते हुए श्वेता सिंह ने लिखा, “स्टार, सपने देखने वाले लीजेंड, जन्मदिन मुबारक हो भाई! आपकी रोशनी लाखों लोगों के दिलों में चमकती है. आप सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, आप एक साधक, एक विचारक, जिज्ञासाओं और प्रेम से भरी आत्मा थे. जिस दुनिया की आपने प्रशंसा की, उन सपनों को आपने इतनी निडरता से पूरा किया, आपने हम सभी को सीमाओं से परे पहुंचना, सवाल करना और गहराई से प्यार करना सिखाया.“

उन्होंने भाई के लिए आगे लिखा, “आपकी हर मुस्कान, आपके सपने और छोड़े गए विचार हमें याद दिलाते हैं कि आपका सार शाश्वत है. आप सिर्फ एक याद नहीं, एक एनर्जी हैं, एक शक्ति जो प्रेरित करती रहती है.”

श्वेता ने आगे लिखा, “भाई, आपसे प्यार शब्दों से परे है और आपकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता. आज, हम आपकी प्रतिभा, जुनून और आपकी खूबसूरत आत्मा का जश्न मनाते हैं. आइए बड़े सपने देखना, पूरी तरह से जीना और प्यार फैलाना जारी रखते हुए सुशांत का सम्मान करें. सभी को हैप्पी सुशांत डे.”

अंकिता लोखंडे का भी आया रिएक्शन

अभिनेत्री अंकिता के बर्थडे पर श्वेता ने उनकी पोस्ट पर कमेंट कर कहा था कि भाई सुशांत का प्यार हमेशा आपके साथ है. इंस्टाग्राम पर साझा किए गए अंकिता लोखंडे के बर्थडे पोस्ट पर कमेंट कर सुशांत की बहन ने लिखा था, “तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई डियर. आप हमेशा खुश और स्वस्थ रहें. भाई (सुशांत सिंह राजपूत) का प्यार और आशीर्वाद हमेशा साथ है.

अंकिता ने अपने जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें साझा कर कैप्शन में लिखा, “और जन्मदिन की शुरुआत प्यार, हंसी और आशीर्वाद के साथ हुई. मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं.’ बता दें, अंकिता लोखंडे और श्वेता सिंह कीर्ति के बीच एक अच्छा रिश्ता है. दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे को सपोर्ट करती नजर आती हैं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।