बॉलीवुड एक्टर ने सुशांत सिंह से पूछा कागज मिले की नहीं, मिला कुछ ऐसा जवाब

Summary :

बीते कुछ दिनों से जहां एक ओर कोरोना कहर जारी है,तो वहीं देश में नागरिकता संसोधन कानून को लेकर भी काफी ज्यादा हडकंप मचा हुआ है।

बीते कुछ दिनों से जहां एक ओर कोरोना कहर जारी है,तो वहीं देश में नागरिकता संसोधन कानून को लेकर भी काफी ज्यादा हडकंप मचा हुआ है। देश के अलग-अल शहरों में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए है,जिसका मुख्य केंद्र दिल्ली का शाहीन बाग इलाका बना हुआ है।
फिलहाल कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से इस पूरे इलाके में बैठे प्रदर्शन करने वाले लोगों को हटा दिया है। अब इस मुद्दे को लेकर हाल ही हिंदी फिल्मों के एक्टर मनोज जोशी ने इसे लेकर ट्वीट किया है,जिस पर उनको सुशांत सिंह ने जवाब दिया है। 
मनोज जोशी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है कागज मिले कि नहीं इतने दिनों में? उनके इस ट्वीट के बाद से लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लेकिन बाद में सुशांत सिंह ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कागजी वादे मिले,नफरत मिली,भुखमरी मिली,मौत मिली। 

सुशांत रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल 
दरअसल नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में सुशांत सिंह शामिल हुए थे। इतना ही नहीं कई जगहों पर जाकर उन्होंने भाषण भी दिए और अब वो लगातार इसके खिलाफ  अपनी आवाज उठा रहे हैं। 
मनोज जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मनोज जोशी ने इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी,जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा मध्य प्रदेश के लोगों को बेवकूफ बना रही है, क्योंकि इतने गंभीर संकट में भी राज्य में न कोई मंत्रिमंडल है, न ही कोई स्वास्थ्य मंत्री और ना ही गृह मंत्री।
मनोज जोशी ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस बात को लेकर दुविधा में है कि मध्य प्रदेश की भजपा सरकार बिना मंत्रियों के चल रही है। लेकिन अफसोस आपकी पूरी कांग्रेस पार्टी बिना सिर पैर के चल रही हैं। ना तो विचारधारा है,न नेता और न कार्यकर्ता। 

Desk Team