सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस की हर फोटो और
वीडियो को उनके फैंस कुछ की वक्त में वायरल कर देते है। आज भी सुष्मिता की फैन
फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है, सोशल मीडिया पर
तो उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। देश-विदेश हर जगह एक्ट्रेस के चाहने वाले देखने को
मिल जाते है।
सोशल मीडिया पर एक बार फिर सुष्मिता का बोल्ड अवतार हर किसी को अपना दीवाना
बना रहा है। एक्ट्रेस इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रही हैं, जहां से उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो
फैंस के साथ शेयर की है जिसमें उनका बोल्ड अवतार हर किसी को उनका कायल कर रहा है।
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक वीडियो शेयर किया है,
जिसमें एक्ट्रेस सनबाथ लेती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में वह मोनोकिनी पहनकर समुद्र में एन्जॉय कर रही हैं। हालांकि इस वीडियो
में अदाकारा को फेस तो नहीं दिख रहा है लेकिन क्लिप में उनकी बैक दिख रही है जिसे
देखकर फैंस उन पर फिदा हो गए है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए हसीना ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं तुम्हें बताना चाहती हूं कि तुम मेरी जिंदगी का प्यार
हो।’ एक्ट्रेस के लुक के
साथ-साथ उनका कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। दरअसल हाल ही में
एक्ट्रेस का उनके बॉयफ्रेंड रोहमन से ब्रेकअप हुआ है जिसके बाद उनके इस कैप्शन का
लोग कुछ और ही मतलब निकाल रह हैं।
सुष्मिता के इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वही वीडियो पर फैंस अपने तरह-तरह रिएक्शन भी
दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, कौन है वो लव। तो
दूसरे ने लिखा, खूबसूरत जगहों के
लिए खूबसूरत। तीसरे ने लिखा, अत्यधिक सुंदर।
बाकि फैंस ने वीडियो में देखने वाले सुंदर नजारे की तारीफ करते हुए कॉमेंट किए
हैँ।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन आखिरी बार वेब सीरीज ‘आर्या 2′ में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज का पहला और दूसरा पार्ट दोनों
ही सुपरहिट रहा। ऐसे में फैंस अब इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे है।
दर्शक आर्या 3 को देखने के लिए
बहुत एक्साइटेड हैं।


Download Android App
Download iOS App










