इस वक्त पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से काफी बुरी तरह से जूझ रहा है। लोग हॉस्पिटल में ऑक्सीन के लिए दर-दर की ठोकरें कहा रहे हैं ताकि उनके परिवार का सदस्य सही सलामत रहे। लेकिन रोजाना कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी अब सबको डरा रही है। कोरोना संकट के बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स ने पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इसी बीच अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है।

हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है इसके साथ में उन्होंने लिखा है,’मेरा दिल उन लोगों के लिए बैठ जाता है जो एक-एक सांस के लिए लड़ रहे हैं। प्रियजनों के निधन पर शोक जता रहे हैं। जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दिहाड़ी मजदूरों की दुर्दशा। सभी कोविड वॉरियर्स, चिकित्सा और स्वयंसेवकों, दोनों लगातार लाचारी से लड़ रहे हैं। फिर भी मानवता हर समय आगे रहती है।

आगे अभिनेत्री ने लिखा, यह देखना अच्छा लगता है जब सभी क्षेत्रों, सभी धर्मों और सभी जगहों के लिए लोग इस महामारी में बिना शर्त के मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पूरी तरह से मानवता से संचालित।’सुष्मिता आगे लिखती हैं कि ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं ऐसे फैन्स, परिवारवालों, दोस्तों और स्वास्थ्यकर्मियों से घिरी हुई हूं जो दूसरों की मदद करने में मेरी हेल्प कर रहे हैं। मैं उन सभी लोगों को सलाम करती हूं जो थोड़ा-बहुत भी कर रहे हैं। आप जानते भी नहीं होंगे यह लोगों की जिंदगियों में बहुत मदद करता है।
हम सबकी अपनी चुनौतियां हैं। कुछ दूसरों से ज्यादा मुश्किल हैं लेकिन इन सबसे गुजरते हुए हम कर लेंगे, साथ में। कृपया सुरक्षित रहिए, स्वस्थ रहिए, साफ-सुथरे तरीके से रहिए और अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करिए। मास्क पहनिए और नियमों का सम्मान करिए, जो कि शायद आपको पिजड़े की तरह लगे लेकिन असल में वो हमारी जिंदगियों को सुरक्षित कर रही हैं। आप सभी मेरी प्रार्थनाओं में शामिल हैं।

बता दें,एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी कोरोना वायरस की इस जंग में अपनी तरफ से जितना हो सके लोगों की मदद करने में जुटी हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने मुंबई से दिल्ली के अस्पतालओं में ऑक्सीजन सिलेंडर भेजा है क्योंकि दिल्ली में ऑक्सीजन की काफी कमी हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



