बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा एक्सपीरिएंस शेयर किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। स्वरा ने बताया कि एक समय उन्हें लगा था कि शायद उनकी शादी नहीं होगी, लेकिन वह मां बनने का सपना जरूर पूरा करना चाहती थीं।
Swara Bhaskar Motherhood Story: शादी के बिना मां बनने का लिया था फैसला

स्वरा ने बताया कि जब उन्हें अपनी शादी को लेकर कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही थी, तब उन्होंने शादी के बिना मां बनने का फैसला किया था। इस बारे में उन्होंने अपने माता-पिता से भी खुलकर बात की और उनका कन्सेंट लेने की कोशिश करी। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके माता-पिता ने उनके इमोशन्स को समझा और इस फैसले में उनका साथ देने के लिए तैयार थे। हालांकि, उन्होंने स्वरा को यह भी समझाया कि अकेले बच्चे की परवरिश करना आसान नहीं होगा। इसके बावजूद अगर वह अपने फैसले पर कायम रहती हैं, तो परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा।
IVF के जरिए मां बनने की कोशिश

स्वरा ने बताया कि मां बनने के लिए उन्होंने IVF का सहारा लेने का फैसला किया था। उन्होंने अनजान डोनर की मदद से दो बार IVF प्रोसेस करवाया, लेकिन दोनों कोशिशे सक्सेसफुल नहीं हो पाईं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उस वक्त वह बच्चे और परिवार दोनों की इच्छा रखती थीं। उन्हें लगा था कि IVF के जरिए उनका मां बनने का सपना पूरा हो सकता है, लेकिन दोनों कोशिशों के सक्सेसफुल ना होने के बाद सिचुएशन अलग दिशा में चली गईं।
CAA प्रदर्शन के दौरान हुई फहाद से मुलाकात

स्वरा की जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब उनकी मुलाकात CAA प्रदर्शन के दौरान फहाद अहमद से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया और फरवरी 2023 में स्वरा और फहाद ने रजिस्टर्ड मैरिज की। लेकिन बाद में उन्होंने परिवार और दोस्तों के लिए एक फंक्शन भी ऑर्गनाइज़ किया था।
शादी के बाद पूरा हुआ परिवार का सपना

शादी के करीब नौ महीने बाद स्वरा और फहाद के घर बेटी का जन्म हुआ, उन्होंने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा। इस तरह जिस दौर में स्वरा को लगने लगा था कि शायद उनकी शादी नहीं होगी और उन्होंने IVF के जरिए अकेले मां बनने की प्लानिंग बनाई थी, उसी दौरान उनकी जिंदगी में फहाद की एंट्री हुई। फिर आगे चलकर दोनों ने शादी की और स्वरा का परिवार और मां बनने का सपना भी पूरा हुआ।


Download Android App
Download iOS App




