The Vvaan Box Office Day 2: Sidharth Malhotra की फिल्म ने दूसरे दिन की धमाकेदार कमाई, पहले दिन के मुकाबले जानें कितना हुआ इज़ाफा?

Summary :

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपये की कमाई की। दो दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 19 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 24.85 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी बढ़ी और रात के शोज में सबसे ज्यादा 54.92% दर्शक नजर आए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन: फॉर्स ऑफ द फोरेस्ट’ को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो चुके हैं। पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत करने के बाद फिल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई की रफ्तार बढ़ा दी। दर्शकों और क्रिटीक्स से फिल्म को मिले-जुले रिएक्शन मिले है, वहीं सिनेमाघरों में दर्शकों की तादात भी बढ़ती नजर आ रही है।

The Vvaan Box Office Day 2: दूसरे दिन कमाई में 37.5% की बढ़ोतरी

The Vvaan Box Office Day 2
The Vvaan Box Office Day 2 (Source: Google)

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बनी ‘द वन’ ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में करीब 37.5 परसेंट का उछाल आया है।

फिल्म ने दो दिनों में भारत के अंदर अब तक करीब 19 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 22.60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब फिल्म के सामने अगला बड़ा टारगेट 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना है।

शनिवार को बढ़ी दर्शकों की मौजूदगी

Growth In The Vvaan's Saturday Occupancy
Growth In The Vvaan’s Saturday Occupancy (Source: Google)

कमाई के साथ-साथ फिल्म की थिएटर ऑक्यूपेंसी में भी दूसरे दिन सुधार देखने को मिला है। शनिवार को देशभर में ‘द वन’ के करीब 6,887 शोज चलाए गए और इनकी कुल ऑक्यूपेंसी 34 परसेंट रही। रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह के शो में दर्शकों की मौजूदगी उम्मीद के मुताबिक कम रही, लेकिन दिन बढ़ने के साथ ऑक्यूपेंसी में इजाफा हुआ। सुबह के शोज में 16.54 परसेंट, दोपहर में 38.38 परसेंट, शाम में 38.92 परसेंट और रात के शोज में सबसे ज्यादा 54.92 परसेंट ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन

The Vvaan WorldWide Collection
The Vvaan WorldWide Collection (Source: Google)

वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा ‘द वन’ दुनियाभर में भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 24.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म के लिए रविवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। अगर वीकेंड पर कमाई की रफ्तार बनी रहती है, तो फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपनी सिचुएशन और भी ज्यादा मजबूत कर सकती है।

Read More: The Vvaan Box Office: Sidharth Malhotra की फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए? शनिवार की बुकिंग ने बढ़ाई उम्मीद

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।