दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुए दो महीने होने को है,मगर अब तक भी इस मामले में ये साफ नहीं हो पाया है कि सुशांत ने सुसाइड किया था या फिर उनका मर्डर हुआ। वहीं जहां सुशांत मामले की जांच अब सीबीआई और ईडी के हवाले सौंप दी गई है,तो ऐसे में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती लगातार सवालों के घेरे में हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक उनके ऊपर कोई आरोप साबित नहीं हुआ है और वह खुद के बचाव के लिए नई-नई तरकीबें भी अपनाने में लगी हुई हैं।

दरअसल रिया ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की जिसमें उन्होंने मीडिया में उनको लेकर चल रही खबरों पर आपत्ति जताई और कोर्ट से इसको रोकने के लिए बोला है,जिसका अब स्वरा भास्कर ने सपोर्ट किया है। रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका दायर की और कहा मीडिया गलत तरीके से मामले का ट्रायल किये जा रहा है और सुशांत की मौत के लिए उन्हें दोषी ठहरने की कोशिश में लगा हुआ है।

स्वरा भास्कर ने किया रिया का सपोर्ट
रिया की इन सभी बातों को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर अब उनके सपोर्ट में उतरी हैं, परन्तु सोशल मीडिया की जनता को उनकी यह बात रास नहीं आई,तभी स्वरा को अब जमकर ट्रोल किया जा रहा है, साथ ही यूजर्स उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट
ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट करते हुए लिखा, रिया को एक अजीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल फ्यूल के रूप में देखा जा रहा है, जिसका नेतृत्व भड़काऊ भीड़ कर रही है। मुझे उम्मीद है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट फर्जी समाचार चलाने वाले मीडिया पर जरूर ध्यान देगा। कानून को तय करने दो।

वैसे अब ये सभी चीज़े देख ऐसा लगता है जैसे मानों स्वरा भास्कर का रिया के लिए इस तरह का ट्वीट करना उनको काफी भारी पड़ गया है।

सोमवार को दायर हुई याचिका में रिया चक्रवर्ती का कहना है,मीडिया द्वारा पहले से ही दोषी ठहराया जा रहा है। रिया ने यह भी कहा है कि बिहार पुलिस को मामले की जांच करने का कानूनन अधिकार नहीं है ऐसे में वह जांच सीबीआई को कैसे दे सौंप सकती है। इस मामले को सनसनीखेज बनाने की वजह से उन्हें ट्रॉमा से गुजरना पड़ रहा है, इससे उनकी निजिता के अधिकारों का भी हनन हो रहा है। वहीं इन सब बातों के अलावा रिया ने और भी कई बातें बोलीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



