हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जानी वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर तकरीबन हर एक मुद्दे पर सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करती हैं। इन दिनों स्वरा, सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में भी अपने विचार रखते हुए नजर आ रही हैं। इस बार स्वरा भास्कर ने सवाल उठाया है कि कहीं रिया चक्रवर्ती को इस मामले में फंसाया तो नहीं जा रहा?

क्या रिया को फंसाया जा रहा है?
दरअसल सुशांत की बड़ी बहन मीतू सिंह और श्रुति मोदी के बीच वॉट्सऐप पर हुई बात का स्क्रीनशॉट सामने आया है जिसमें यह बात सामने आई थी कि नवंबर 2019 में श्रुति ने मीतू सिंह को उनका प्रिस्क्रिप्शन दिया था। इतना ही नहीं श्रुति ने सुशांत के डॉक्टर का नंबर भी उन्हें दिया था। अब भला ऐसे में स्वरा कहा चुप बैठने वालों में से है तो बस इसी वायरल मेसेज पर सवाल उठाते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, क्या ऐसा लगता है जैसे रिया को फंसाया जा रहा है?

वैसे अब स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर काफी लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं,मगर सोशल मीडिया का एक बड़ा तबका उनके इस ट्वीट की आलोचना भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह और परिवार के आरोपों पर रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को मुख्य आरोपी बनाकर पहले ईडी ने रिया और उनके परिवार से काफी पूछताछ की है। वहीं अब इस केस कि गुथी सीबीआई के हवाले कर दी गई है। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से अब तक करीब 34 घंटे तक पूछताछ की है।


Download Android App
Download iOS App



