बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हर मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखती
हैं। अदाकारा अपनी फिल्मों और एक्टिंग से ज्यादा अपने विवादित बयानों को लेकर
चर्चा में रहती हैं। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन
सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करती रहती हैं। एक बार फिर स्वरा अपनी एक पोस्ट की वजह
से सुर्खियों में आ गई है। इस बार एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट से फिल्म प्रोड्यूसर्स
पर तंज कसा है।
स्वरा भास्कर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है
जिसमें वो चुटकियां बजाकर डांस करती नजर आ रही हैं। यलो और पिंक कलर की साड़ी में
उनका लुक काफी शानदार लग रहा है। साड़ी के साथ उन्होंने झुमके पहने हैं। मगर,
वीडियो के साथ लिखा मैसेज, सभी का ध्यान खींच रहा है।
स्वरा ने अपनी इस वीडियो के जरिए उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो उन्हें
विवादस्पद कहकर ट्रोल करते हैं। अपनी इस
लेटेस्ट वीडियो में स्वरा ने लिखा, प्रोड्सूर्स कहते
हैं, ‘वह बहुत कॉन्ट्रोवर्सियल
है।‘ इसके बाद वीडियो में
म्यूजिक की बीट थोड़ी बदलती है और फिर नीचे लिखा आता है, मैं कहती हूं, ‘मेरी फिल्म के लिए और ज्यादा पब्लिसिटी।‘ वीडियो में स्वरा मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
इसी के साथ स्वरा ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा , ‘विश्व के ढीट एक हों।‘ उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा है, ‘ढीट‘, ‘थेथर।‘ अदाकारा का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है
जिस पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस के फैंस उनके इस वीडियो पर
उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं और कई ट्रोलर्स उनकी पोस्ट पर नेगेटिव कॉमेंट भी
कर रहे हैं।
इस वीडियो पर
कॉमेंट्स की बौछार हो गई है, एक यूजर ने लिखा,
‘आप हमेशा दिल जीत लेती हो।‘ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप कमाल हो।‘ एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ भी! कौन सी
हिट मूवी की?’ एक अन्य यूजर ने
लिखा, ‘अच्छा नाटक है, कुछ नहीं होगा इससे।‘ एक यूजर ने लिखा, ‘चलो आपने मान लिया आप यह पब्लिसिटी के लिए करते हो।‘


Download Android App
Download iOS App








