स्वरा भास्कर को एक बार फिर यूज़र्स ने लताड़ा ,4 साल के बच्चे को गाली देते हुए वीडियो हुआ वायरल

Summary :

अपनी गंदी हरकतों की वजह से हमेशा सुर्खियों और ट्वीटर पर ट्रोल होने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कार एक बार फिर से बुरी तरह ट्रोलर्स के निशाने का शिकार होती दिखी हैं।

अपनी गंदी हरकतों की वजह से हमेशा सुर्खियों और ट्वीटर पर ट्रोल होने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कार एक बार फिर से बुरी तरह ट्रोलर्स के निशाने का शिकार होती दिखी हैं। ट्वीट के जरिए ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं ट्वीटर पर भी हैशटेग #swara_aunty ट्रेंड कर रहा है। अभिनेत्री स्वरा को ट्रोल करने वालों में कुछ बॉलीवुड और मीडिया जगत से जुड़े लोग भी शमिल हैं। 
यह कोई पहली बार नहीं जब स्वरा बुरी तरह ट्रोल होती नजर आ रही हैं क्योंकि इससे पहले भी वह अपनी हरकतों की वजह से खरी-खोटी सुनती आई हैं। लेकिन इस बार तो स्वरा ने सारी हदें पार कर दी है जिस वजह से हेटर्स उनके सिर चढ़कर बोल रहे हैं।
वैसे अभिश मैथ्यू को तो सभी जानते हैं कि वह कितने बड़े स्टेंडअप कॉमेडियन माने जाते हैं। उनका एक शो जो काफी ज्यादा पॉपुलर है son of Abish उसी शो में 2 नवंबर के दिन अभिनेत्री स्वरा भास्कर मशहूर कॉमेडियन कुनाल कामरा के साथ पहुंची थी। अभिश मैथ्यू और उनके बीच काफी मजेदार बातों का सफर भी चल रहा था। 
उस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक चार साल के बच्चे के लिए गाली का इस्तेमाल करते हुए नजर आई हैं। ये वीडियो वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अब स्वरा की लोग जमकर क्लास लगा रहे हैं। 
इस वीडियो में स्वरा बोलती दिखाई दे रही है कि एक विज्ञापन की शूटिंग के बाद कुछ अच्छा सा महसूस नहीं कर रही थी। क्योंकि तब तो मेरा कैरियर शुरू भी नहीं हुआ था कि एक चाइल्ड एक्टर ने मुझे आंटी कह दिया। स्वरा इसके बाद इस हद तक नीचे गिर गई कि उन्होंने उस छोटे से बच्चे के लिए गाली का इस्तेमाल किया। 

सोशल मीडिया पर गुस्साए लोग स्वरा भास्कर को जमकर कोस रहे हैं। वैसे यह पहली बार नहीं जब स्वरा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्रूरता से ट्रोल किया जा रहा हो। क्योंकि वह इससे पहले भी कई बार ऐसे ही अपत्तिजनक टिप्पणी कर चुकी हैं। 
 

Desk Team