साउथ सेंसशन सामंथा रुथ प्रभु की ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 और
पुष्पा में सुपरहिट डांस नंबर के बाद एक्ट्रेस के बॉलीवुड डेब्यू की खबरें
जोरों पर हैं। साउथ से लेकर उत्तर भारत तक सामंथा की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिलहाल
अभिनेत्री कुशी, यशोदा और शाकुंतलम जैसे कई प्रोजेक्ट्स में
बिजी है।
सामंथा के बॉलीवुड डेब्यू की खबरें तो बड़ी तेजी से फैल रही है लेकिन अभी तक
एक्ट्रेस किस फिल्म और बैनर से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है इस बारे में
कोई जानकारी सामने नहीं थी लेकिन इब सामंथा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक बहुत
बड़ा अपडेट सामने आया है। सामंथा ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए एक्ट्रेस तापसी
पन्नू से हाथ मिला लिया है।
तापसी ने लगाई मोहर
दरअसल, इन दिनों अदाकारा तापसी
पन्नू अपनी अपकमिंग फिल्म शाबाश मिट्ठू के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान अदाकारा
ने मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि सामंथा उनके
बैनर तले बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। जब तापसी से सामंथा की पहली
बॉलीवुड फिल्म में उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने को लेकर सवाल पूछा गया तो
उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसा कोई हिस्सा होगा
जो मैं कर सकूं तो मैं जरूर करुंगी। मगर सामंथा इसे लीड करने वाली हैं।‘
कैसा होगा सामंथा का रोल
इसी के साथ तापसी ने आगे कहा, साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इस रोल के लिए
एकदम परफेक्ट च्वॉइस हैं और वो ये फिल्म कर रही हैं। इसी के साथ फिल्म में सामंथा
के किरदार के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मूवी में सामंथा का काफी
पावरफुल किरदार है। हालांकि फिल्म को लेकर बाकि कोई जानकारी सामने नहीं है। मगर
फैंस सामंथा के बॉलीवुड डेब्यू की खबर से काफी खुश होने वाले हैं।
तापसी पन्नू की बात करें
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी स्टार बन
चुकी हैं। तापसी ने तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में कई सुपरहिट फिल्में की
हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई
है। फिल्मों के अलावा तापसी पन्नू ने अपना एक प्रोडक्शन हाउस ‘आउटसाइडर्स फिल्म‘ खोला है। जिसके तहत वह बतौर प्रोड्यूसर अपनी
पहली फिल्म लेकर जल्दी ही सिनेमाघर पहुंचने की तैयारी कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App








