तापसी पन्नू का बड़ा खुलासा, एक्टर की पत्नी की वजह कर दिया रिप्लेस

Summary :

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने करियर की स्ट्रगल पर बात करते हुए बताया कि उन्हें कैसी-कैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने एक किस्से को या करते हुए

 बॉलीवुड में मुकाम हासिल करने के लिए एक संघर्ष के रास्ते से गुजरना होता है। शुरुआत में फिल्में हासिल करना हर एक्टर के लिए काफी मुश्किल होता है और ऐसा ही एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ भी हुआ था। जिसके बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया है। तापसी ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए उनके साथ हुए अजीबो-गरीब वाकयों के बारे में भी खुल कर बातें की हैं।  एक्ट्रेस ने बताया है कि एक बार तो उन्हें सिर्फ इसलिए फिल्म नहीं मिली थी, क्योंकि फिल्म के एक्टर की पत्नी यह नहीं चाहती थीं कि वो इस फिल्म में काम करें।
हाल ही में फिल्मफेयर से खास बातचीत में तापसी पन्नू ने अपने करियर की शुरुआत के बारे में बताया कि उन्हें किस तरह मुश्किलों का सामना करना पड़ता था और हीरो की वजह के काफी कुछ सहन करना पड़ता था। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे शुरुआत में कुछ अजीब चीजों का सामना करना पड़ा जैसे कि मैं बहुत सुंदर नहीं हूं। मुझे सिर्फ इसलिए रिप्लेस कर दिया क्योंकि हीरो की पत्नी नहीं चाहती कि मैं फिल्म का हिस्सा बनूं। मैं अपनी एक फिल्म के लिए डबिंग कर रही थी और मुझे कहा गया कि हीरो को मेरा डायलॉग पसंद नहीं है, इसलिए मुझे इसे बदलना चाहिए।’
उन्होंने आगे बताया, ‘जब मैंने ऐसा करने से मना कर दिया, तो उन्हें मेरे पीछे एक डबिंग आर्टिस्ट कलाकार को तैयार कर दिया। एक समय था जब मुझे कहा गया था कि हीरो की पिछली फिल्म ने अच्छा काम नहीं किया था, इसलिए आप अपनी फीस कम कर दो, क्योंकि हमें बजट को कंट्रोल करना होगा। कुछ हीरो ऐसे थे, जो चाहते थे कि मेरा इंट्रो सीन चेंज होना चाहिए क्योंकि उन्हें लगता कि यह उनके इंट्रो सीन पर हावी हो सकता है। ये ऐसी चीजें हैं जो मेरे सामने हुई हैं, मुझे नहीं पता कि मेरे पीठ पीछे क्या क्या हुआ है।’ 

Desk Team