भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा जल्द शुरु होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया में पहुंचने के बाद टीम इंडिया क्वारंटीन में रह रही है। हालांकि क्वारंटीन के साथ-साथ क्रिकेट मैदान पर प्रैक्टिस सेशन में भी भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी पसीना और अपनी फिटनेस को सही कर रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। धवन ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई’पर दोनों खिलाड़ी शानदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए धवन ने कैप्शन में लिखा, लैला मुझे अभी भी पागल कर रही है। क्रिकेट फैन्स को भी दोनों का यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इससे पहले भी शिखर धवन और पृथ्वी शाॅ के ऐसे कई मस्ती भरे वीडियो वायरल हुए हैं।
इतना ही नहीं पृथ्वी के साथ धवन ने लैला वाले वीडियो को आईपीएल 2020 के दौरान साझा किया था जो खूब वायरल हुआ है। शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं इस टूर्नामेंट में अपनी खराब फॉर्म से जूझते हुए पृथ्वी शॉ दिखाई दिए हैं।

आईपीएल के 13वें सीजन में 17 मैच खेलते हुए शिखर धवन ने 618 रन बनाए और इस दौरान 2 शतकीय पारी भी खेली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज 17 दिसंबर से दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी। टीम इंडिया और कंगारू टीम के बीच में टेस्ट सीरीज से पहले 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 27 नवंबर को खेला जाएगा।



Download Android App
Download iOS App



