बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप इन दिनों कैंसर जैसी खतरनाक बिमारी से जूझ रही है और बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिलेशनशिप के बारे में बड़ा खुलासा किया।
एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में ताहिरा ने बताया फिल्म विक्की डोनर के समय पर आयुष्मान और उन्होंने बेहद कठिन और कड़वे दौर का समय अनुभव किया।
बीते दिनों ताहिरा अपनी एक तस्वीर को लेकर काफी सुर्ख़ियों में थी जब उन्होंने वर्ल्ड कैंसर डे पर अपनी बॉडी के बैक साइड की एक तस्वीर शेयर की थी। ताहिरा अकसर अक्सर कैंसर जागरूकता के पोस्ट शेयर करती रहती है।
ताहिरा ने इंटरव्यू के दौरान बताया की जब आयुष्मान खुराना विक्की डोनर फिल्म कर रहे थे उस दौरान वो प्रेग्नेंट थी। उस दौरान उनके मन में बेहद असुरक्षा की भावना थी क्योंकि दोनों ही इतने मैच्योर नहीं थे’ , दोनों को उस दौरान एक दुसरे के साथ तालमेल बैठाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
ताहिरा ने बताया , उस दौरान उनकी आपसी समझ बहुत काम आयी क्योंकि शादी से पहले भी काफी समय से आयुष्मान और वो एक दुसरे को जानते थे। प्रेगनेंसी के वक्त अपने हार्मोन के कारण ताहिरा कुछ परेशान थी और चीजों को सामान्य तौर पर नहीं ले पाती थी ।
ताहिरा ने आगे बताया की उस दौरान आयुष्मान को चारों तरफ से खूबसूरत महिलाएं घेरे रहती थी और फ़िल्मी बैक ग्राउंड से ना होने की वजह से उन्हें बेहद डर लगा रहता था। लेकिन शुक्र है वो समय बीत गया और उनका प्यार भरा रिश्ता मजबूती से बना हुआ है।
आपको बता दें मुंबई आने के बाद बतौर स्कूल टीचर अपना करियर शुरू करने वाली ताहिरा कश्यप ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और उन्होंने साल 2008 में आयुष्मान खुराना से शादी की थी। आयुष्मान और ताहिरा का एक बेटा विराजवीर और एक बेटी वरुष्का हैं।
सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीर पोस्ट करने को लेकर ताहिरा कश्यप का कहना है की , ”ये फोटो मैंने आप लोगों से इसलिए साझा की, ताकि मैं इस बीमारी से लड़ने के हौसले को बयां कर सकूं। मेरा मकसद इस बीमारी को सेलिब्रेट करना नहीं बल्कि उस जज्बे को बताना है, जिसे मैंने महसूस किया है।’


Download Android App
Download iOS App










