‘No Entry 2’ में Tamannaah Bhatia की होगी एंट्री, बॉलीवुड की ये हसीना भी आएंगी नज़र

Summary :

‘नो एंट्री 2’ में तमन्ना भाटिया का दमदार रोल, कई ट्विस्ट और टर्न्स

तमन्ना भाटिया ‘नो एंट्री 2’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही हैं, जिससे फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न्स आएंगे। अदिति राव हैदरी भी दूसरी फीमेल लीड के रूप में नजर आ सकती हैं। इस बार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर की तिकड़ी डबल रोल में दिखेगी। फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 से शुरू होगी।

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘नो एंट्री 2’ एक बार फिर चर्चा में है। लंबे समय से लटकी इस सीक्वल फिल्म ने अब रफ्तार पकड़ ली है और मेकर्स कास्टिंग के फाइनल राउंड में पहुंच चुके हैं। ऐसे में इस मस्ती भरे प्रोजेक्ट से जुड़ने वाली पहली बड़ी एक्ट्रेस के तौर पर तमन्ना भाटिया का नाम सामने आया है।

कई ट्विस्ट और टर्न्स

तमन्ना भाटिया, जो हाल ही में अपने गानों और दमदार परफॉर्मेंस के चलते खूब सुर्खियों में रही हैं, अब ‘नो एंट्री 2’ में एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगी। सूत्रों की मानें तो, तमन्ना का किरदार फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आएगा। बताया जा रहा है कि उनका रोल पिछली फिल्म में बिपाशा बसु द्वारा निभाए गए कैरेक्टर से प्रेरित जरूर है, लेकिन इस बार फिल्म की कहानी पूरी तरह नई होगी और इसे आज के दर्शकों को ध्यान में रखकर लिखा गया है।

Tamannaah Bhatia

कौन होगी दूसरी फीमेल लीड

इसके साथ ही अदिति राव हैदरी का नाम भी फिल्म की दूसरी फीमेल लीड के तौर पर सामने आ रहा है। ‘हीरामंडी’ की सफलता के बाद अदिति की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है और मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म को एक नया, क्लासिक टच मिले, जिसके लिए अदिति को परफेक्ट माना जा रहा है। उनके साथ बातचीत का दौर काफी आगे बढ़ चुका है और अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो वे भी फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं।

Aditi Rao Hydari

इसके अलावा, श्रद्धा कपूर और मानुषी छिल्लर के नाम भी इस कॉमेडी सीक्वल से जोड़े जा रहे हैं, हालांकि इनके नामों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रोड्यूसर्स इस बार एक ऐसी स्टारकास्ट तैयार करना चाहते हैं जो पहले पार्ट की यादें ताज़ा करे और साथ ही नई ऑडियंस को भी अट्रैक्ट कर सके।

दिलजीत दोसांझ की दिखेगी कॉमेडी

बता दें, ‘नो एंट्री’ का पहला पार्ट 2005 में रिलीज़ हुआ था, जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की तिकड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था। अब इसके सीक्वल में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर की तिकड़ी नजर आएगी और खास बात यह है कि ये तीनों सितारे फिल्म में डबल रोल निभाते दिखेंगे, जिससे हंसी का डोज़ और भी ज़्यादा होने वाला है।

Tamannaah Bhatia Saree Look: फ्लोरल पिंक साड़ी में दिखा तमन्ना भाटिया का देसी अवतार
No Entry 2

इस दिन शुरू होगी शूटिंग

निर्देशक अनीस बज्मी, जो पहले पार्ट का डायरेक्शन भी कर चुके हैं, एक बार फिर कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी उसी महीने की जा सकती है, जब ‘नो एंट्री’ की 20वीं एनिवर्सरी के अवसर पर प्लान किया गया है। ऐसे में दर्शकों के लिए यह फिल्म एक बड़ा सरप्राइज हो सकती है।

Yashika Jandwani