तमिल अभिनेता Sarath Kumar ने की Vicky Kaushal स्टारर ‘Chhaava’ की प्रशंसा, बोले- ‘देशभक्ति, वीरता..

Summary :

विक्की कौशल की ‘छावा’ पर सरथ कुमार ने लुटाया प्यार

तमिल फिल्म अभिनेता और राजनेता सरथ कुमार ने छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म ‘छावा’ देखी। उन्होंने शानदार काम के लिए फिल्म की टीम को बधाई दी है

सरथ कुमार ने लिखा, “छत्रपति शिवाजी महाराज

एक्स टाइमलाइन पर सरथ कुमार ने लिखा, “छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और उनके बलिदान को देखा। देशभक्ति, वीरता और स्वराज की खोज ने स्वराज की भावनाओं को जगाया और प्रज्वलित किया। ‘छावा’ के निर्माता, निर्देशक और पूरी टीम को बधाई।” सरथ कुमार ने फिल्म और इसके निर्माताओं की सराहना की। तेलुगू फिल्म अभिनेता अल्लू सिरीश ने भी फिल्म की सराहना की।

अभिनेता अल्लू सिरीश ने कहा

अभिनेता अल्लू सिरीश मशहूर स्टार अल्लू अर्जुन के भाई भी हैं, उन्होंने निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ की तारीफ करते हुए इसे ‘मन को झकझोर देने वाली फिल्म’ बताया।

सिरीश ने कहा, “एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में महान भारतीय राजाओं के बारे में बहुत कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन सिनेमा के माध्यम से लोग उनके बारे में जान रहे हैं।”

विक्की कौशल स्टारर ऐतिहासिक-एक्शन फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। फिल्म को न केवल आम लोगों से बल्कि सितारों से भी खूब प्रशंसा मिल रही है।

विक्की कौशल ऐतिहासिक वार-ड्रामा में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, जिसमें रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई की भूमिका में हैं।

मैडॉक फिल्म्स ने ‘छावा’ का निर्माण किया है, जिसमें अक्षय खन्ना मुगल शहंशाह औरंगजेब की भूमिका में हैं। आशुतोष राणा सरसेनापति हम्बीराव मोहिते की भूमिका में हैं। दिव्या दत्ता सोयाराबाई की भूमिका में हैं। वहीं, डायना पेंटी औरंगजेब की बेटी जीनत-उन-निसा बेगम की भूमिका में हैं।

लक्ष्मण उतेकर ने ‘छावा’ का निर्देशन किया है। फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ‘छावा’ का सिनेमाई रूपांतरण है। फिल्म के लिए संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है और फिल्म के संवाद ऋषि विरमानी ने लिखे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सौरभ गोस्वामी ने की है और संपादन मनीष प्रधान ने किया है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।