#MeToo कैंपेन ने जबसे बॉलीवुड में दस्तक दी है बहुत से नामी लोग इसकी चपेट में आये है और इस अभियान में सबसे बड़ा विवाद अब तक तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का रहा है। इस विवाद में जहाँ तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर सहित कई लोगों पर एफआईआर दर्ज करा दी है वहीँ नाना पाटेकर ने भी तनुश्री को लीगल नोटिस भेजा हुआ है।
नाना पाटेकर ने अब तक अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठ बताया है और उनका कहना है की तनुश्री सिर्फ उनका नाम खराब कर रही है जिसका उन्हये खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा।
अब इस विवाद में तनुश्री दत्ता ने पुलिस के सामने इस केस को मजबूत बनाने के लिए पुलिस से एक नयी डिमांड की है जिसमे नाना पाटेकर सहित सभी आरोपियों के नार्को, ब्रेन मैपिंग और लाइ डिटेक्टर टेस्ट की मांग की है।
तनुश्री का कहना है की नाना पाटेकर और अन्य आरोप झूठ बोल रहे है और मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन तनुश्री ने शिकायत भी की है की उनके केस के बहुत सारे आईविटनेस हैं पर कोई भी सामने नहीं आना चाहता क्योंकि सब आरोपियों के रुतबे से डरते है।
ऐसे में अगर पुलिस आरोपियों के नार्को, ब्रेन मैपिंग और लाइ डिटेक्टर टेस्ट करती है तो मामला साफ़ हो जायेगा और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी जिसके बाद इनके खिलाफ कई लोग खुलकर सामने आ सकते है।
तनुश्री ने ये भी कहा न सिर्फ आरोपियों को राजनीतिक सपोर्ट प्राप्त है और सब मिलकर इस मामले में उन्हें ही कटघरे में खड़ा कर रहे है। अगर गिरफ्तारी में देरी होगी तो मामला उलझ जायेगा और आरोपी खुद को बचाने के लिए झूठे गवाह तैयार कर सकते है।
आपको बता दें साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान तनुश्री एक गाने की शूटि्ंग कर रही थीं। उस दौरान नाना जबरदस्ती करीब आने की कोशिश कर रहे थे, जबकि वे गाने का हिस्सा ही नहीं थे।
इसके बावजूद वे उनके साथ इंटिमेट होने की कोशिश करने लगे। नाना पाटेकर पर लगे यौन शोषण के बाद भारत में #MeToo का मामला जोर पकड़ता जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App










