वर्ल्ड फेमस पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर का नाम दुनिया के सबसे सक्सेसफुल लेडीज की लिस्ट में शुमार हैं। टेलर स्विफ्ट की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है। उनके गाने दुनियाभर में मशहूर है और फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। मगर आज हम टेलर स्विफ्ट के बारे में नहीं बल्कि उनकी पालतू बिल्ली के बारे में बात करेंगे जिसकी ब्रांड वैल्यू इतनी ज्यादा है कि दुनिया के कई अमीरों की कुल संपत्ति इसके सामने कम पड़ जाती है।

टेलर स्विफ्ट की बिल्ली का नाम ‘ओलिविया बेनसन’ है और सबसे खास बात ये है कि टेलर की बिल्ली दुनिया के सबसे अमीर पालतू जानवरों में से एक बन चुकी है। ऑल अबाउट कैट्स की तरफ से एक ‘द अल्टीमेट पेट रिच लिस्ट’ लाई गई थी जिसमें टेलर स्विफ्ट की इस बिल्ली को तीसरा स्थान मिला था। ‘ओलिविया बेनसन’ की ब्रांड वैल्यू 97 मिलियन डॉलर यानी करीब 800 करोड़ रुपये आंकी गई है। सोशल मीडिया पर ‘ओलिविया बेनसन’ के नाम से अनगिनत फैन पेज चलते हैं।

दरअसल, सिंगर टेलर स्विफ्ट ने बतौर पेट ओलिविया बेंसन को 2014 में गोद लिया था। तबसे टेलर स्विफ्ट अपनी बिल्ली की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती है। इतना ही नहीं, उन्होंने उनके साथ कई ऐड में भी काम किया है। टेलर स्विफ्ट अमेरिका की गायक, सॉन्ग राइटर और एक्टर है। हालांकि, सिंगर के पास ओलिविया के अलावा भी दो बिल्लियां हैं, जिनका नाम मेरेडिथ ग्रे और बेंजामिन बटन है।

बता दें कि टेलर स्विफ्ट ने अपनी बिल्ली ओलिविया के साथ कई कॉमर्शियल एड फिल्म्स के अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी स्क्रीन शेयर किया है। डाइट कोक और नेड स्नीकर्स के भारी भरकम एड में ये बिल्ली नजर आ चुकी है। टेलर स्विफ्ट की बिल्ली ओलिविया की खुद की मर्चेंडाइज लाइन भी है। ओलिविया की संपत्ति किसी बॉलीवुड एक्टर की नेट वर्थ से भी ज्यादा है।

गौर करने वाली बात ये है कि 800 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के बावजूद ओलिविया ‘द अल्टीमेट पेट रिच लिस्ट’ में तीसरे नंबर पर है। दुनिया का सबसे अमीर पालतू जानवर जर्मन शेफर्ड गुंटूर 6 है, जिसे गुंटूर कॉरपोरेशन ओन करता है। गुंटूर 6 500 मिलियन डॉलर की नेटवर्थ रखता है जबकि दूसरे नंबर पर नाला नाम की बिल्ली है। यह 100 मिलियन डॉलर का नेटवर्थ रखती है।


Download Android App
Download iOS App



