बिग बॉस सीजन 13 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले तहसीन पूनावाला शो से बाहर हो चुके है। घर से बाहर आते ही उन्होंने कई बड़े खुलासे किये है और घर के अंदर के माहौल के बारे में कई जानकारियां दी है। तहसीन ने ये भी बताया कि उनके हिसाब से टॉप 5 कंटेस्टंटों में वो किसे देखना चाहते है।

तहसीन पूनावाला बिग बॉस के घर में एक हफ्ता ही टिक पाए और इस दौरान उनकी आसिम के साथ लड़ाई भी हो गयी। बिग बॉस से बाहर आने के बाद तहसीन का कहना है वो इस बारे में आसिम से बात करेंगे और सब कुछ सही है।

तहसीन का कहना है कि उन्होंने जितना भी समय घर के अंदर बिताया उसमे उन्हें काफी मजा आया। साथ ही उन्होंने कहा कि वो सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के टच में बने रहने की कोशिश करेंगे। बस उन्हें इस बात का अफ़सोस है कि घर में छोटी सी बात का भी बड़ा मुद्दा बनाया जाता है।

बता दें बिग बॉस के घर के अंदर तहसीन पूनावाला की सिद्धार्थ शुक्ला से भी काफी नोकझोंक हुई थी। तहसीन का कहना है , ‘ सिद्धार्थ बहुत अच्छा इंसान है और उन्होंने उनके साथ बतौर कंटेस्टेंट बीएड भी शेयर किया है। सिद्धार्थ और माहिरा के झगड़े में भी तहसीन को सिद्धार्थ का पक्ष सही लगता है।

तहसीन ने ये भी कहा कि सिद्धार्थ और माहिर के झगडे में सलमान के फैसले से वो पूरी तरह सहमत है और सिद्धार्थ अपनी जगह बिलकुल सही थे। तहसीन का कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई को टॉप पांच में जरूर आना चाहिए।

तहसीन ने आगे कहा , सिद्धार्थ और रश्मि दोनों काफी अच्छा खेल रहे है और वो पर्सनली उन दोनों के प्रशंसक है। बता दें हाल ही में शो में विशाल आदित्य सिंह के रूप में एक नए सदस्य ने एंट्री ली है। विशाल बतौर कंटेस्टेंट ‘नच बलिए 9’ का भी हिस्सा रह चुके है। अब देखना दिलचस्प होगा कि घर के अंदर क्या नए ट्विस्ट आते है।



Download Android App
Download iOS App



