भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है। हर वर्ग के लोगों पर इस लॉकडाउन का प्रभाव पड़ा है। लॉकडाउन के चलते हर काम इस समय ठप पड़ा हुआ है जिससे लोग बेरोजगार हो गए हैं और उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना खाने-पीने में करना पड़ रहा है।

जहां आम जनता लॉकडाउन की वजह से आर्थिक समस्या से जूझ वहीं अब सेलेब्स भी इन परेशानियों में घिर चुके हैं। पिछले दिनों आर्थिक परेशानियों के बारे में टीवी सितारे सायंतनी घोष और विनीत रैना ने बताया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर टीवी एक्ट्रेस सोनल वेंगुर्लेकर ने भी पोस्ट शेयर करते हुए अपने आर्थिक संकट के बारे में बताया है।

सोनल ने टीवी शो ‘तेरी गलियां’ में काम किया है। उन्होंने अपने इस आर्थिक संकट पर बात करते हुए कहा कि ऐसे वक्त में उनकी आर्थिक सहायता करने से कैसे उसके एक शो के प्रड्यूसर्स ने भी इनकार कर दिया। जबकि सोनल के मेकअप मैन ने ऐसी स्थिति में उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। हालांकि हेयर और मेकअप आर्टिस्टों की मदद ऐसे समय में फिल्म और टीवी हस्तियां ही करती हैं लेकिन सोनल वेंगुर्लेकर के मामले में इससे उल्ट हुआ उनकी मदद उनके मेकअप मैन ने की।

हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर सोनल वेंगुर्लेकर ने पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी इसी हालत के बारे में बताया। सोनल ने अपनी पोस्ट में लिखा, आज मैं अपने मेकअप मैन को बता रही थी कि मेरे पास अगले महीने काम चलाने तक के भी पैसे नहीं हैं क्योंकि एक प्रड्यूसर ने मुझे पैसे नहीं दिए हैं। वे पैसे काफी वक्त से अटके पड़े हैं। मैं यह सोचकर भी परेशान थी कि ऐसी स्थिति में मेरा मेकअप कैसे मैनेज कर रहा होगा। उसकी वाइफ भी प्रेगनेंट है और उसके खर्चे भी बहुत हैं।
सोनल ने आगे लिखा, लेकिन इसके बाद मुझे मेरे मेकअप मैन से जो मेसेज मिला उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। मेसेज पढ़कर मेरी आंखों से आंसू आ गए। मेरे मेकअप मैन ने मेसेज लिखा, ‘मैम मेरे पास 15 हजार हैं अभी आपको चाहिए हो तो ले लो, मेरी वाइफ की डिलिवरी के वक्त मुझे दे देना।

सोनम ने पोस्ट में लिखा, मैं सोच रही थी कि जिन लोगों पर मेरे लाखों रुपये हैं, वे मेरा फोन उठाने के लिए भी तैयार नहीं हैं। मुझे ब्लॉक भी कर दिया है। और मेरे मेकअप मैन पंकज गुप्ता, जो मेरे लिए फैमिली की तरह हैं, मुझे पैसे दे रहे हैं। बड़ी बात यह नहीं कि उन्होंने मुझे पैसे ऑफर किए, बड़ी बात यह है कि उनके पास इतने पैसे हैं भी नहीं, फिर भी उन्होंने मुझे पैसे देने के बारे में सोचा। (वक्त आ गया है कि खुद को अमीर कहने वाले लोग दिल से भी अमीर हो जाएं।) ऐसे लोगों के लिए मुझे दुख होता है।


Download Android App
Download iOS App



