कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में इस वजह से नहीं आये सलमान खान और सुनील ग्रोवर !

Summary :

एक बात जो सबसे ज्यादा इस पार्टी में खली वो थी बॉलीवुड स्टार सलमान खान और कपिल शर्मा के पुराने साथी सुनील ग्रोवर का इस पार्टी में शामिल ना होना।

बीते 24 दिसम्बर को कॉमेडियन और टीवी सेलिब्रिटी कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने अपनी शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जिसमे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के तमाम नामी सितारे शामिल हुए।

कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी

दीपिका रणवीर के साथ साथ अनिल कपूर , रेखा जैसे सेलिब्रिटीज ने इस रिसेप्शन पार्टी में समा बंधा पर एक बात जो सबसे ज्यादा इस पार्टी में खली वो थी बॉलीवुड स्टार सलमान खान और कपिल शर्मा के पुराने साथी सुनील ग्रोवर का इस पार्टी में शामिल ना होना।

कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी

बीते दिन ख़बरों में आया था की सुनील ग्रोवर से कपिल शर्मा के सारे मतभेद खत्म हो गए है और कपिल शर्मा ने उन्हें अपने रिसेप्शन में आने का इन्विटेशन भी दिया था और सुनील ने उनकी पार्टी में आने के लिए हामी भी भरी थी।

कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी

वहीँ दूसरी तरफ सलमान खान को भी कपिल शर्मा की तरफ से न्यौता तो भेजा गया था पर वो भी इस पार्टी में नहीं पहुंचे। सलमान के भाई सोहैल और पिता सलीम खान कपिल के रिसेप्शन पार्टी में मौजूद थे।

कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी

खबरों के मुताबिक सलमान खान कपिल शर्मा के आने वाले टीवी शो ‘दा कपिल शर्मा शो ‘ को प्रोड्यूस कर रहे है इस वजह से पूरी उम्मीद थी की वो इस पार्टी में जरूर शामिल होंगे पर ऐसा हुआ नहीं।

कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी

बताया जा रहा है की सलमान खान बिग बॉस की शूटिंग में व्यस्त थे, क्योंकि इसी हफ्ते बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले भी है और इस वजह से शायद वो कपिल शर्मा के रिसेप्शन पर नहीं पहुँच पाए।

कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी

यहाँ एक सवाल और खड़ा होता है की जब सुनील ग्रोवर और सलमान खान बिजी होने की वजह से कपिल के रिसेप्शन पर नहीं पहुंच पाए तो फिर वो देर रात कटरीना कैफ की क्रिसमस पार्टी में कैसे पहुँच गए। अब इस सवाल का जवाब तो ये तीनों सितारे ही दे सकते है।

दानिश जेहन की मौत को सुर्खियाँ बनाने पर अर्शी खान का विकास गुप्ता पर फूटा गुस्सा

Desk Team