‘The 50’ में थप्पड़ कांड : Rajat Dalal की हिंसा पर भड़के फैंस, बोले- ये है असली ‘गुंडागर्दी’

Summary :

The 50 Latest Update: रियलिटी शो ‘द 50’ के एक वायरल प्रोमो वीडियो ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में कंटेस्टेंट राजत दलाल को अपने साथी कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी को थप्पड़ मारते हुए देखा गया, जिसके बाद दर्शक भड़क गए। The 50 Latest Update: बहस से हाथापाई तक पहुँची बात बताया जा रहा है कि टास्क के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई थी। दिग्विजय ने रजत से सवाल किया कि जब पहले दूसरे लोग गाली दे रहे थे, तब वह चुप क्यों थे। इसी बात पर राजत गुस्से में आ गए और…

The 50 Latest Update: रियलिटी शो ‘द 50’ के एक वायरल प्रोमो वीडियो ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में कंटेस्टेंट राजत दलाल को अपने साथी कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी को थप्पड़ मारते हुए देखा गया, जिसके बाद दर्शक भड़क गए।

The 50 Latest Update: बहस से हाथापाई तक पहुँची बात

The 50 Latest Updates
The 50 Latest Update ( Source : Social Media )

बताया जा रहा है कि टास्क के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई थी। दिग्विजय ने रजत से सवाल किया कि जब पहले दूसरे लोग गाली दे रहे थे, तब वह चुप क्यों थे। इसी बात पर राजत गुस्से में आ गए और उन्होंने दिग्विजय को थप्पड़ मार दिया। वीडियो में यह भी दिखा कि राजत ने दिग्विजय की गर्दन पकड़कर धक्का दिया, जिसके बाद बाकी कंटेस्टेंट्स ने बीच-बचाव किया।

Rajat and Digvijay Controversy: नेटिज़न्स ने कहा ‘गुंडा’

Rajat and Digvijay Controversy
Rajat and Digvijay Controversy ( Source : Social Media )

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने रजत को “गुंडा” कहा और शो से बाहर करने की मांग की।
एक यूजर ने लिखा, “हिंसा को एंटरटेनमेंट नहीं बनाया जाना चाहिए।”वहीं दूसरे ने कहा, “ये बहुत खतरनाक हो सकता था, उसे शो से निकाल देना चाहिए।”

Colors TV Reality Show: टीवी इंडस्ट्री से भी आया रिएक्शन

Colors TV Reality Show
Colors TV Reality Show ( Source: Social Media )

रियलिटी टीवी के पूर्व कंटेस्टेंट हर्ष अरोड़ा ने भी इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा, “हिंसा मनोरंजन नहीं है। असली ताकत गुस्से पर काबू पाना है।” उन्होंने शो मेकर्स से सवाल किया कि ऐसे सीन को क्यों प्रमोट किया जा रहा है।

Rajat Dalal: शो मेकर्स पर उठे सवाल

Rajat Dalal
Rajat Dalal ( Source : Social Media )

इस विवाद के बाद दर्शक शो के मेकर्स से जवाब मांग रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या राजत दलाल के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई होगी या फिर इस हिंसा को सिर्फ टीआरपी के लिए दिखाया जाएगा।

THE 50 Show : आगे क्या होगा?

THE 50 Show
THE 50 Show ( Source : Social Media )

अब सबकी नजर इस बात पर है कि ‘द 50’ के मेकर्स इस मामले को कैसे संभालते हैं और क्या रजत दलाल को कोई सजा मिलेगी या नहीं। शो में आगे क्या नया ड्रामा होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Read More: YRKKH Spoiler 3 Feb 2026: 8 साल का लीप, शो छोड़कर गया ये पॉपुलर स्टार – फैंस हुए हैरान…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।