The 50: पहले ही दिन फूटा बवाल, रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच हुई हाथापाई

Summary :

The 50 Reality Show Fight: रियलिटी शो ‘द 50’ शुरू होने से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गया है। जैसे-जैसे शो के प्रोमो सामने आ रहे हैं, दर्शकों की एक्साइटमेंट भी लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन एक्साइटमेंट के साथ-साथ शो में पहले ही दिन जबरदस्त हंगामा भी देखने को मिला। The 50 Reality Show Fight: शुरुआत में ही दिखी तकरार जियो हॉटस्टार ने ‘द 50’ का एक नया प्रोमो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि शो के पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स के बीच माहौल काफी गरम हो…

The 50 Reality Show Fight: रियलिटी शो ‘द 50’ शुरू होने से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गया है। जैसे-जैसे शो के प्रोमो सामने आ रहे हैं, दर्शकों की एक्साइटमेंट भी लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन एक्साइटमेंट के साथ-साथ शो में पहले ही दिन जबरदस्त हंगामा भी देखने को मिला।

The 50 Reality Show Fight: शुरुआत में ही दिखी तकरार

The 50 Reality Show Fight
The 50 Reality Show Fight ( Source : Social Media )

जियो हॉटस्टार ने ‘द 50’ का एक नया प्रोमो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि शो के पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स के बीच माहौल काफी गरम हो गया। सपना चौधरी एक कंटेस्टेंट से बहस करती नजर आईं, वहीं रजत दलाल का गुस्सा काबू से बाहर दिखा।

Rajat Dalal and Digvijay राठी आमने-सामने

Rajat Dalal and Digvijay
Rajat Dalal and Digvijay ( Source : Social Media )

शो में सबसे ज्यादा चर्चा रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी की लड़ाई की हो रही है। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। पहले दिन ही दोनों पुराने गिले-शिकवे निकालते नजर आए।

 Rajat Dalal: पुरानी दुश्मनी ने लिया नया मोड़

 Rajat Dalal
Rajat Dalal ( Source : Social Media )

रजत दलाल और दिग्विजय राठी की दुश्मनी नई नहीं है। दोनों इससे पहले बिग बॉस सीजन 18 में साथ नजर आ चुके हैं। शो के दौरान टास्क और व्यवहार को लेकर दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।

Digvijay Rathi Controversy: 2025 का विवाद फिर आया सामने

Digvijay Rathi controversy
Digvijay Rathi controversy ( Source : Social Media )

मार्च 2025 में दिग्विजय राठी ने कथित तौर पर रजत दलाल को ‘क्रिमिनल’ कहा था। इस बयान के बाद रजत काफी भड़क गए थे और मामला काफी बढ़ गया था। हालांकि उस समय दोनों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन ‘द 50’ में आमने-सामने आते ही पुराने जख्म फिर हरे हो गए।

The 50 Show: कब और कहां देखें ‘द 50’

The 50 Show
The 50 Show ( Source : Social Media )
  • OTT: जियो हॉटस्टार – रात 9 बजे
  • TV: कलर्स चैनल – रात 10:30 बजे

क्या है The 50 गेम शो

The 50
The 50 ( Source : Social Media )
  • शो की अवधि: 50 दिन
  • कुल कंटेस्टेंट: 50 सेलेब्रिटीज
  • विनिंग प्राइज: 50 लाख रुपये

The 50 Colors TV drama: पहले ही दिन एक कंटेस्टेंट हुआ एविक्ट

The 50 Colors TV drama
The 50 Colors TV drama ( Source : Social Media )

खास बात: कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ फैंस भी 50 लाख रुपये जीत सकते हैं, अगर उन्होंने सही विनर को चुना

Read More: YRKKH Spoiler 2 फरवरी 2026: वाणी के साथ फिर संघर्ष भरी जिंदगी शुरू करेगी अभिरा, महर के करीब आएगा अरमान…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।