इस Valentine’s Day पार्टनर के साथ इन 5 Budget Friendly Places को करें Explore, रिश्ता होगा और भी मजबूत

Summary :

Valentine Day Travel Destinations Ideas: फरवरी का महीना प्यार में डूबे लोगों के लिए बहुत खास होता है। फरवरी के दूसरे हफ्ते से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। 7 फरवरी से 14 फरवरी के बीच रोज़ डे, प्रपोज़ डे, चॉकलेट डे, टेडी डे जैसे प्यार के दिन मनाए जाते हैं। बड़ी संख्या में लोग इस दिन अपने प्यार का इजहार करते हैं। कुछ लोग शादी के लिए भी 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे का दिन ही चुनते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कहीं बाहर ले जाने का प्लान बना रहे हैं, तो…

Valentine Day Travel Destinations Ideas: फरवरी का महीना प्यार में डूबे लोगों के लिए बहुत खास होता है। फरवरी के दूसरे हफ्ते से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। 7 फरवरी से 14 फरवरी के बीच रोज़ डे, प्रपोज़ डे, चॉकलेट डे, टेडी डे जैसे प्यार के दिन मनाए जाते हैं। बड़ी संख्या में लोग इस दिन अपने प्यार का इजहार करते हैं। कुछ लोग शादी के लिए भी 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे का दिन ही चुनते हैं।

अगर आप भी अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कहीं बाहर ले जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत और romantic trip destinations के बारे में बताएंगे, जो आपके रिश्ते को और भी मजबूत बना देंगे। यहां आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। दरअसल यही वो समय होता है, जब आप एक दूसरे के और करीब आते हैं।

Valentine Day Travel Destinations Ideas: वैलेंटाइन वीक पर पार्टनर के साथ इन जगहों को करें एक्स्प्लोर

1. Munnar

Valentine Day Travel Plan
Valentine Day Travel Plan (Source: social media)

अगर आपका मन अपने पार्टनर के साथ रोमांस धुंध से ढकी पहाड़ियों, हरियाली और सुकून जैसी जगहों पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो, Munnar आपके लिए सबसे परफेक्ट डेस्टिनेशन है। केरल का यह हिल स्टेशन लंबे समय से हनीमून के लिए जाना जाता है। यहां की ठंडी शामें, हल्की-सी बारिश और
एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान में साथ घूमते हुए चुपचाप बिताए पल, यहां वक्त खुद-ब-खुद धीमा हो जाता है।

  • बजट – Kochi-Munnar का 3 रात/4 दिन का पैकेज लगभग ₹14,500 के आसपास मिल जाता है।
  • वैली-व्यू वाले बजट रिसॉर्ट्स ₹1,800 प्रति रात से शुरू हो जाते हैं।

2. Ooty

romantic trip destination
romantic trip destination (Source: social media)

ऊटी को क्वीन ऑफ़ हिल कहा जाता है, क्योंकि ये भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। कपल्स के लिए यह जगह काफी शांत और समय बिताने वाली है, जो भीड़-भाड़ से दूर, सादगी से भरी है। यहां का रोमांस शोर नहीं करता है, बस महसूस होता है। यहां की धीमी-धीमी चलती टॉय ट्रेन या Botanical Garden में बिना किसी प्लान के टहलना, यहां हर चीज़ में एक शानदार अनुभव है।

  • बजट – आरामदायक कॉटेज ₹2,200 प्रति रात से मिल जाते हैं।
  • 2 दिन का पूरा ट्रिप करीब ₹9,000 में हो सकता है, जिससे आपके बजट में थोड़ा एक्स्ट्रा भी बचता है।

3. Jaipur

 romantic trip destinations
romantic trip destinations (Source: social media)

जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। हर साल देश-विदेश से यहां लोग घूमने के लिए आते हैं। अगर आप संस्कृति, इतिहास और रॉयल फील के दीवाने हैं, तो जयपुर कम बजट में भी आपको शाही एहसास दे सकता है। हेरिटेज हवेली में ठहरना और Amer Fort जैसे ऐतिहासिक किलों में हाथ थामे घूमना, यहां प्यार को एक मोड़ पर ले जाता है।

  • बजट – हवेली स्टे ₹2,000 प्रति रात से शुरू होते हैं।
  • कपल्स के लिए ₹5,000 प्रतिदिन का Land Package लेकर 3 दिन का ट्रिप आराम से प्लान किया जा सकता है।

4. Kasol

Valentine Day Travel Destinations Ideas
Valentine Day Travel Destinations Ideas (Source: social media)

कसोल एक ऐसी जगह है, जो सर्दियों में बर्फ की चादर से ढक जाती है। वैलेंटाइन वीक पर कपल्स के लिए ये जगह सबसे परफेक्ट है, जो आपको और करीब आने का मौका देती है। पार्वती रिवर की आवाज़ यहां हर बातचीत को और गहरा बना देती है। यहां काफी कैफे मौजूद हैं, जहां आप लंबी वॉक और बिना किसी रूकावट के साथ समय बिता सकते हैं, कसोल में प्यार भी रिलैक्स हो जाता है।

  • बजट – यहां Budget-Luxury स्टे आसानी से मिल जाते हैं।
  • चाहें तो Volunteering के ज़रिए खाना और रहना लगभग फ्री हो सकता है।

5. Pondicherry

valentine vacation ideas
valentine vacation ideas (Source: social media)

पुडुचेरी उन कपल्स के लिए परफेक्ट है, जो Beach, Culture और थोड़ा-सा धार्मिक स्थल में घूमना पसंद करते हैं। French Quarter की रंगीन गलियां, साइकिल राइड और शांत समुद्र, यहां हर चीज़ दिल को छू जाने वाली लगती है।

  • बजट – Boutique stays ₹1,900 प्रति रात से शुरू हो जाते हैं।
  • बहुत टाइट बजट में भी ₹1,200–₹3,000 प्रतिदिन में शहर घूमा जा सकता है।

Also Read: February में घूमने का है प्लान? सिर्फ ₹8,000 में घूमें Jaipur से लेकर Rishikesh तक, देखें पूरी Budget List

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।