Chandrika Dixit Husband Extramarital Affair: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ और वड़ा पाव नाम से फेम पाने वाली चंद्रिका दीक्षित आए दिन किसी ना किसी वजह से कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनी रहती हैं. वो सुर्खियों में रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं. सबसे पहले चंद्रिका दीक्षित को ‘वड़ापाव’ गर्ल के नाम से जाना जाता था. क्योंकि उनका वड़ापाव का स्टॉल और उनका अंदाज काफी चर्चा में रह चुका है. लेकिन हाल ही में चंद्रिका दीक्षित पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं.
Viral Vada Pao Girl Husband News: चंद्रिका दीक्षित ने लगाए अपने पति पर आरोप
View this post on Instagram
दरअसल, चंद्रिका दीक्षित ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो में चंद्रिका दीक्षित अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, चंद्रिका दीक्षित ने पति की कुछ तस्वीरें भी दिखाईं, जिसमें वह किसी और महिला के साथ नजर आ रहे हैं. ऐसे में अब फैंस भी चंद्रिका के लिए सहानुभूति दिखाते नजर आ रहे हैं.
Chandrika Dixit News: चंद्रिका दीक्षित ने सोशल मीडिया पर बताई आपबीती

चंद्रिका दीक्षित ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो जोर-जोर से रोती-बिलखती नजर आ रही हैं और इसी के साथ उन्होंने कहा कि, “दुनिया को क्या दिखाना है? लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं, हमारे लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं? दो महीनों से क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं आपको पता है? दो महीने से ज्यादा हो गया, नहीं बोल रही थी यार मैं नहीं बोल रही थी.” इसके बाद चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति की कुछ चैट दिखाईं और बोलीं, “मैं काम कर रही हूं, घर संभाल रही हूं, बच्चा संभाल रही हूं और आप ये सब करने जा रहे हो? किससे पूछकर, क्यों? जो लड़की दिन भर आपके आगे-पीछे घूम रही है. मेरा पति, मेरा प्यार? मेरा क्या?”
Chandrika Dixit Husband Extramarital Affair: क्या चंद्रिका कर रही हैं पीआर स्टंट

चंद्रिका यहां पर ही नहीं रूकी उन्होंने अपने पति की कुछ तस्वीरें भी दिखाईं और बोलीं, “इससे भी कई ज्यादा चीजें ऐसी हैं जो मेरे दिमाग की नसें फाड़ रही हैं. क्यों?” चंद्रिका दीक्षित ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सबूत मेरे पास भी है.” लेकिन इस रील को देख कई सोशल मीडिया यूजर ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम चंद्रिका दीक्षित को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी. एक यूजर ने लिखा, “अब नया कंटेंट है ये.” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “अब वैसे वायरल नहीं हो रहे हो तो ऐसे ही सही.”

वहीं कई लोगों ने तो इस पी आर स्टंट भी बताया है, आपको बता दें कि चंद्रिका दीक्षित के इस वीडियो की सच्चाई अब तक बाहर नहीं आई है. खैर य सारा मामला क्या है वो तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा.
Read More: February का महीना होने वाला है लव स्पेशल, जानें कौन सी फिल्में इस महीने बॉक्स ऑफिस पर देंगी दस्तक


Download Android App
Download iOS App




