बॉलीवुड में अक्सर आपने कैट फाइट्स के किस्से सुने होंगे। अक्सर ये कहा जाता है की दो एक्ट्रेस कभी दोस्त नहीं बन सकती और ये कहावत शुरू से ही चलती आई है। कई बार हमने कई एक्ट्रेसेस को आपसे में एक- दूसरे पर ताने कस्ते भी देखा है। वहीं 90s के दौर में भी एक कैट फाइट काफी पॉपुलर हुई थी, जब करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के बीच मनमुटाव देखने को मिला था।

इनके बीच झगड़ा इस कदर था कि दोनों पब्लिक प्लेटफॉर्म पर भी एक- दूसरे के बारे में बोलने से कभी पीछे नहीं हटी। दोनों के बीच लड़ाई का मुद्दा था एक एक्टर जिस पर दोनों ही फिदा थी। और ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन थे।

दरअसल, रवीना टंडन और अजय देवगन ने करियर की शुरुआत में साथ में कई फिल्में की थीं। बस तभी से रवीना अजय को दिल दे बैठी थी और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कहा तो ये भी जाता है कि रवीना उस वक्त इस रिलेशन को लेकर काफी सीरियस थीं लेकिन तब बॉलीवुड में करिश्मा भी एंट्री मार चुकी थी और एक फिल्म में उन्हें अजय देवगन के साथ काम करने का मौका मिला। फिर अजय करिश्मा के करीब आने लगे और उन्होंने रवीना से ब्रेकअप कर लिया।

बस फिर क्या था इसी वजह से दोनों एक्ट्रेस के बीच कैटफाइट शुरू हो गई। लेकिन एक बार तो ये दोनों अपना आपा खो बैठी थी। और दोनों की लड़ाई इस कदर बढ़ गई थी कि दोनों ने एक- दूसरे के बाल तक नोंच डाले थे। फिर दोनों न एक दूसरे को देखना पसंद करते थे न ही साथ काम करना। हालांकि करिश्मा और अजय का इश्क भी कुछ ज़्यादा लम्बा नहीं चला। लेकिन उनकी और रवीना की लड़ाई सालो तक चलती रही।


Download Android App
Download iOS App



