कपिल और सुनील के बीच फिर से हुई लड़ाई, ट्विटर पर निकाली एक-दूसरे के लिए भड़ास

Summary :

NULL

कॉमिड किंग कपिल शर्मा का नया शो फैमिली टाइम विद कपिल 25 मार्च से रात 8 बजे सोनी टीवी पर ऑनएयर होने जा रहा है। आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने अपने पहले शो के पहले एपिसोड की शूटिंग अजय देवगन के साथ कर ली है।

kapil sharma

ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि कपिल के इस नए शो में उनके साथ सुनील ग्रोवर भी वापसी करें। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। सुनील ने ट्विटर पर अपने एक फैन को रिप्लाई करते हुए कहा कि वो इस शो से जुडऩे के लिए तैयार थे लेकिन मुझे कोई कॉल नहीं आया। सुनील का यह ट्वीट जैैसे ही वायरल हुआ तो कपिल को काफी बुरा लगा उन्होंने कहा कि पाजी अफवाहें ना फैलाएं।

kapil sharma and sunil grover

सुनील से जब एक फैन ने कहा- प्लीज कमबैक टू कपिल शर्मा शो, हम अभी भी आपको मिस करते हैं। लव यू सर। इसके जवाब में सुनील ने लिखा- ”भाई आप जैसे कुछ लोग और भी मुझसे यही सवाल पूछते हैं। लेकिन मुझे इस शो के लिए कोई कॉल नहीं आया, मेरा फोन नंबर भी नहीं बदला। इंतजार कर कर के मैंने कुछ और साइन कर लिया कल। आप लोगों की दुआ से एक अच्छे प्रोजेक्ट के साथ जुड़ा हूं। जल्दी आपके सामने आता हूं।”

कपिल ने जब ये ट्वीट पढ़ा तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-”पाजी मैंने आपको 100 से ज्यादा बार कॉल किया, दो बार घर मिलने भी गया, लेकिन कभी काम या किसी और वजह से आप नहीं मिल पाए। कृपया इस तरह की अफवाहें न फैलाएं कि मैंने आपको कॉल नहीं किया।

इसके बाद जब फैन्स ने कहा कि प्लीज आप लोग क्लियर करिए मामला क्या है। कौन झूठ बोल रहा है और कौन सच? इसके बाद कपिल ने एक और ट्वीट किया और कहा- हां वो झूठ बोल रहा है। मैंने उन्हें 100 बार फोन किया और मैंने कुछ लोगो को भेजा भी उनसे मुलाकात के लिए। मैं खुद भी उनके घर पर शो को लेकर उनसे बात करने गया था। लेकिन अब मैं किसी को अपने नाम का इस्तेमाल करके फायदा उठाते नहीं देख सकता। एनफ इज एनफ। कपिल ने आगे यह भी लिखा कि मुझे उसका सपोर्ट नहीं चाहिए, बस मैं यह चाहता हूं कि वो इस तरह की अफवाहें ना उड़ाए।

बता दें पिछले साल मार्च की शुरुआत में ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों की लड़ाई को एक साल हो चुका है लेकिन लगता है ये दूरियां अब कम नहीं होने वाली हैं।

इस बार सुनील ने कपिल पर सीधा हमला करते हुए ट्वीट किया।

कपिल शर्मा जहां फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं। वहीं खबर मिली है कि कपिल की पूर्व क्रिएटिव हेड और एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस सुनील ग्रोवर और बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे के साथ नया शो लॉन्च करेने की तैयारी में हैं।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team