Akshay Kumar का सपना रह गया अधूरा, अब Ranveer Singh ‘धुरंधर’ के बाद इसी ट्रिलॉजी में बनेंगे भगवान शिव

Summary :

The Immortals of Meluha Rights: बॉलीवुड में कई बार ऐसे मौके आते हैं जो कलाकारों की किस्मत बदल सकते हैं, लेकिन हर मौका हाथ नहीं आता या कई बार जानबूझकर छोड़ दिया जाता है। अब इसी तरह का एक बड़ा खुलासा किया है बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने। उन्होंने एक्सेप्ट किया है कि अगर उन्होंने समय रहते मशहूर किताब ‘The Immortals of Meluha’ के राइट्स खरीद लिए होते, तो यह उनके करियर की सबसे बड़ी और हिस्टोरिकल फिल्म साबित हो सकती थी। आज इस बयान ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है और सोशल मीडिया…

The Immortals of Meluha Rights: बॉलीवुड में कई बार ऐसे मौके आते हैं जो कलाकारों की किस्मत बदल सकते हैं, लेकिन हर मौका हाथ नहीं आता या कई बार जानबूझकर छोड़ दिया जाता है। अब इसी तरह का एक बड़ा खुलासा किया है बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने। उन्होंने एक्सेप्ट किया है कि अगर उन्होंने समय रहते मशहूर किताब ‘The Immortals of Meluha’ के राइट्स खरीद लिए होते, तो यह उनके करियर की सबसे बड़ी और हिस्टोरिकल फिल्म साबित हो सकती थी। आज इस बयान ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है और सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस पर चर्चा कर रहे हैं।

The Immortals of Meluha Rights: बॉलीवुड की सबसे बड़ी चूक? अक्षय कुमार का चौंकाने वाला बयान

The Immortals of Meluha Rights
The Immortals of Meluha Rights ( Source : Social Media)

अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें आज भी इस बात का अफसोस है कि उन्होंने इस पॉपुलर नॉवेल के फिल्म राइट्स नहीं खरीदे। उनका कहना है कि जब यह किताब चर्चा में थी, तब उनके पास इसे बड़े पर्दे पर लाने का सुनहरा मौका था, लेकिन उस समय यह फैसला नहीं हो सका। उन्होंने साफ शब्दों में कहा – “I regret not buying the rights of ‘The Immortals Of Meluha’. यह बयान सामने आते ही वायरल हो गया और फैंस के बीच इसे लेकर तरह-तरह की रिएक्शंस आने लगीं। कई लोगों ने इसे अक्षय का सबसे बड़ा मिस्ड अवसर बताया।

Ranveer Singh बने भगवान शिव? सामने आया बड़ा अपडेट

Ranveer Singh
Ranveer Singh (Source: Social Media)

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह को इस पौराणिक-फैंटेसी प्रोजेक्ट के लिए फाइनल कर लिया गया है। यह फिल्म अमीश त्रिपाठी की बेस्टसेलर Shiva Trilogy का हिस्सा होगी, जिसमें भगवान शिव को एक इंसान के रूप में दिखाया गया है, जिससे आगे चलकर डिविनिटी मिलती  हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को तीन भागों में बनाया जाएगा और इसका प्रोडक्शन एक बड़े बैनर द्वारा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि रणवीर ने इस प्रोजेक्ट के राइट्स के लिए भारी रकम चुकाई है, जिससे यह फिल्म और भी हाई-प्रोफाइल बन गई है।

Akshay Kumar Interview: क्यों खास है ‘The Immortals of Meluha’?

Akshay Kumar Interview
Akshay Kumar Interview ( Source : Social Media)

अमिश त्रिपाठी द्वारा लिखी गई यह नॉवेल ‘Shiva Trilogy’ का पहला हिस्सा है, जिसमें भगवान शिव को एक मानव अवतार के रूप में दिखाया गया है। इसकी कहानी इंडियन मिथोलॉजिकल कथाओं को एक नए और आधुनिक अंदाज में पेश करती है।

यह किताब रिलीज होते ही बेस्टसेलर बन गई थी और युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हुई। इसकी दमदार कहानी, रहस्य और एक्शन ने इसे फिल्म बनाने के लिए एक परफेक्ट कंटेंट बना दिया था। यही वजह है कि बॉलीवुड के कई बड़े प्रोड्यूसर्स की नजर इस पर थी।

Shiva Trilogy: क्या अब अक्षय इस प्रोजेक्ट पर वापसी करेंगे?

Shiva Trilogy
Shiva Trilogy ( Source: Social Media)

अक्षय कुमार के इस खुलासे के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या वह भविष्य में इस प्रोजेक्ट को लेकर फिर से कोई कदम उठाएंगे। फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चा भी तेज है कि अगर इस किताब पर बड़े बजट की फिल्म बने, तो यह एक मेगा ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार मांग कर रहे हैं कि अक्षय कुमार को इस कहानी पर जरूर काम करना चाहिए, ताकि इसे बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से दिखाया जा सके। हालांकि अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन अक्षय के बयान ने इस प्रोजेक्ट को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

Ranveer Singh Lord Shiva Role: 2028 से शुरू होगी शूटिंग, शानदार लेवल पर बनेगी फिल्म

Ranveer Singh Lord Shiva Role
Ranveer Singh Lord Shiva Role ( Source: Social Media)

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह प्रोजेक्ट अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इस एपिक फिल्म की शूटिंग 2028 में शुरू होने की पॉसिबिलिटी है। मेकर्स इसे एक विजुअल स्पेक्टेकल के रूप में तैयार करना चाहते हैं, जिसमें VFX, बड़े सेट्स और शानदार एक्शन सीक्वेंस शामिल होंगे। यह भी माना जा रहा है कि यह ट्रिलॉजी इंडियन मैथोलॉजिकल सिनेमा को एक नए इंटरनेशनल लेवल पर ले जा सकती है।

Read More: राजा शिवाजी ने Box Office पर मचाया तूफान, 11 दिनों में इतने करोड़ की ऐतिहासिक कमाई, 100 करोड़ क्लब की ओर तेज़..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।