Raja Shivaji Box Office Day 12: सिनेमाघरों में इस समय एक तूफान देखने को मिल रहा है, जिसका नाम है “राजा शिवाजी”। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। Riteish Deshmukh स्टारर यह पीरियड ड्रामा न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे भारत में जोरदार परफॉर्म कर रहा है। तो चलिए जानते है, कि आगे यह फिल्म कितनी ऊंचाइयों तक जाएगी और क्या यह 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री लेकर एक नया इतिहास बनाएगी?
Raja Shivaji Box Office Day 12: धमाकेदार ओपनिंग से शुरू हुआ सफर

“राजा शिवाजी” ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही ₹11.35 करोड़ की शानदार कमाई कर सबको चौंका दिया। इसके बाद पहले वीकेंड में फिल्म ने रफ्तार पकड़ते हुए कुल ₹52.65 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। यह शुरुआत बताती है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर कितना क्रेज था। खास बात यह है कि फिल्म को हिंदी वर्जन में भी रिलीज किया गया, जिससे इसकी पहुंच और भी बढ़ गई। हिस्टोरिकल कहानी और शानदार प्रोडक्शन ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई।
Riteish Deshmukh Raja Shivaji: दूसरे हफ्ते में भी नहीं थमी रफ्तार

जहां कई फिल्में दूसरे हफ्ते में गिरावट दिखाती हैं, वहीं “राजा शिवाजी” ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। 11वें दिन तक फिल्म ने लगभग ₹70.65 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में हासिल कर लिया है, जबकि कुल ग्रॉस कमाई ₹83.80 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
Day 11 पर फिल्म ने लगभग ₹2.40 करोड़ की कमाई की, जो साफ दिखाता है कि फिल्म अभी भी दर्शकों को अट्रैक्ट कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार जारी रही तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।
Raja Shivaji Movie Collection: मराठी सिनेमा के लिए मील का पत्थर

“राजा शिवाजी” को सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि मराठी सिनेमा के लिए एक बड़ी अचीवमेंट माना जा रहा है। इसे कई लोग “Sairat” और “Baipan Bhari Deva” जैसे ब्लॉकबस्टर्स की कैटेगरी में रख रहे हैं।
Raja Shivaji ने साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट मजबूत हो तो भाषा कोई बाधा नहीं बनती। फिल्म की कहानी, विजुअल इफेक्ट्स और Riteish Deshmukh की दमदार परफॉर्मेंस ने इसे एक यादगार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बना दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर एक नया इतिहास रचेगी या नहीं। फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा लगातार बरकरार है और दर्शकों की भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है।
“राजा शिवाजी” एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो मराठा साम्राज्य के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके स्ट्रगल को बड़े शानदार अंदाज़ में दिखाती है। फिल्म में Riteish Deshmukh मेन् रोल में हैं, जो राजा शिवाजी का किरदार निभा रहे हैं और उनके साहस, स्ट्रेटेजी और लीडरशिप लोगो को खूब पसंद आ रही है।
उनके साथ फिल्म में असिस्टेंट भूमिकाओं में कई इम्पोर्टेन्ट कलाकार शामिल हैं, जो दरबार, युद्ध और पोलिटिकल सरकमस्टान्सेस को मजबूत बनाते हैं। कहानी में आगे दिखाया जा रहा है कि कैसे शिवाजी महाराज अपने दुश्मनों से रणनीति के साथ मुकाबला करते हैं और मराठा किंगडम को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं। फिल्म का अगला हिस्सा और भी बड़े युद्ध, इमोशनल मोड़ और स्ट्रगल से भरा हो सकता है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।


Download Android App
Download iOS App




