PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में घिरे सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी, महोबा में FIR दर्ज; सीएम योगी ने भी साधा निशाना

Summary :

SP MP Ajendra Singh Lodhi FIR: उत्तर प्रदेश के महोबा में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप गुप्ता की शिकायत पर कोतवाली नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद से प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है। सपा सांसद ने पीएम मोदी पर की ये आपत्तिजनक टिप्पणी “देश की जनता ने न तो ऐसा देश विरोधी प्रधानमंत्री कभी देखा और न ही भविष्य में ऐसा प्रधानमंत्री देखने को मिलेगा। वो…

SP MP Ajendra Singh Lodhi FIR: उत्तर प्रदेश के महोबा में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप गुप्ता की शिकायत पर कोतवाली नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद से प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है।

सपा सांसद ने पीएम मोदी पर की ये आपत्तिजनक टिप्पणी

“देश की जनता ने न तो ऐसा देश विरोधी प्रधानमंत्री कभी देखा और न ही भविष्य में ऐसा प्रधानमंत्री देखने को मिलेगा। वो खुद तो खर्च कर विदेशों की यात्रा करते हैं और देश के लोगों से कहते हैं कि विदेश घूमने मत जाओ। ऐसा कोई प्रधानमंत्री कैसे कह सकता है।”

यह भी पढ़ें: थोड़ी देर में हिमंता फिर बनेंगे असम के मुख्यमंत्री, जानिए वो 4 मंत्री जो ले रहे साथ में शपथ

बीएनएस की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में धारा 132, 189(2), 352 और 196(1) लगाई गई हैं। मामले की जांच उपनिरीक्षक शिवम पांडेय को सौंपी गई है। एफआईआर 12 मई को रात 2:05 बजे कोतवाली नगर थाना, महोबा में दर्ज की गई।

SP MP Ajendra Singh Lodhi FIR: BJP कार्यकर्ताओं ने फूंका सपा सांसद का पुतला

SP MP Ajendra Singh Lodhi FIR
SP MP Ajendra Singh Lodhi FIR (Image- Social Media)

पीएम मोदी पर सांसद की इस टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा फैल गया। भाजपा ने इसे अपनी भावनाओं और देश के सर्वोच्च पद का अपमान बताया। सोमवार शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद का पुतला फूंका और कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की थी।

CM योगी ने क्या कहा?

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने लिखा, ‘विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है।

यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है। यह 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान है। देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का उत्तर समय आने पर अवश्य देगी।’

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 12 May 2026: दिल्ली में बरसेंगे बादल, 19 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, राजस्थान और गुजरात में लू का कहर, जानें ताजा वेदर अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।