Aaj Ka Mausam 12 May 2026: दिल्ली में बरसेंगे बादल, 19 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, राजस्थान और गुजरात में लू का कहर, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 12 May 2026: मई का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी 12 मई को उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 19 राज्यों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में गर्म हवाओं और लू का असर जारी रह सकता है। आइए जानते हैं, देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Delhi…

Aaj Ka Mausam 12 May 2026: मई का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी 12 मई को उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 19 राज्यों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में गर्म हवाओं और लू का असर जारी रह सकता है। आइए जानते हैं, देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश

Aaj Ka Mausam 12 May 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में आज, 12 मई को मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Uttar Pradesh Weather: बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। प्रदेश में तेज हवाओं और बूंदाबादी का सिलसिला फिर शुरू हो सकता है। जिन क्षेत्रों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है, उसमें सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा इटावा, सीतापुर, महामाया नगर, औरैया, कानपुर, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मैनपुरी हरदोई, झांसी और ललितपुर शामिल है।

Bihar Weather: बिहार में बदला मौसम

Aaj Ka Mausam 12 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे के दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, गोपालगंज, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर में आंधी-बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 39°C 27°C
जयपुर (Jaipur) 42°C 29°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 30°C
रांची (Ranchi) 32°C 23°C
भोपाल (Bhopal) 42°C 29°C
चेन्नई (Chennai) 33°C 28°C
पटना (Patna) 34°C 26°C
नैनीताल (Nainital) 26°C 19°C
कोलकाता (Kolkata) 34°C 27°C
शिमला (Shimla) 27°C 17°C
लखनऊ (Lucknow) 37°C 27°C

Also Read: क्या है ‘वन केस वन डेटा सिस्टम’ डिजिटल पहल, जिसे चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने किया न्यायलय में किया लांच

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।